search

सीतापुर समाजवादी पार्टी को 15 दिन में खाली करना होगा 20 वर्ष पुराना जिला कार्यालय

Chikheang 2026-1-8 19:26:56 views 573
  

सीतापुर टाउन हाल में लंबे समय से संचालित सपा कार्यालय  



जागरण संवाददाता, सीतापुर: जिले में समाजवादी पार्टी को 20 वर्ष पुराना अपना कार्यालय 15 दिन में खाली करना होगा। नजूल की भूमि पर बने टाउन हाल में लंबे समय से संचालित सपा कार्यालय को खाली करने का नोटिस नगर पालिका सीतापुर ने जारी की है।

नगर पालिका ने सपा जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजकर कार्यालय परिसर खाली करने के लिए 15 दिनों का समय दिया है। पालिका का दावा है कि टाउन हॉल प्रांगण में जिस जमीन पर सपा कार्यालय बना हुआ है, वह नजूल की भूमि है। उस पर पार्टी का कार्यालय अवैध है। सपा सरकार में कार्यालय के लिए जमीन आवंटित हुई थी।

मामला दो दशक पुराना है। तत्कालीन सपा सरकार के दौरान 15 जनवरी 2005 को इस भूमि को पार्टी कार्यालय के लिए आवंटित किया गया था। करीब 3000 वर्ग फीट की जमीन महज 100 रुपये सालाना किराए पर आवंटित की गई थी। जमीन के आवंटन के चार महीने बाद ही 14 मई 2005 को इसका आवंटन निरस्त कर दिया गया था। आवंटन निरस्त होने के बावजूद, पिछले 20 वर्षों से इस नजूल भूमि पर सपा कार्यालय का संचालन किया जा रहा है। यह भूमि उस समय के तत्कालीन पालिका अध्यक्ष राधे श्याम जायसवाल के कार्यकाल के दौरान आवंटित की गई थी।
नगर पालिका प्रशासन ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि चूंकि आवंटन पहले ही निरस्त हो चुका है, इसलिए पार्टी का यहां बने रहना कानूनन गलत है। सपा जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिन के अंदर कार्यालय खाली कर दे। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने सपा जिलाध्यक्ष सहित छह लोगों को नोटिस जारी की है।
पालिका परिषद ने जिन्हें नोटिस जारी की है उनमें समाजवादी पार्टी का जिला कार्यालय भी है। इसके अलावा मिथिलेश गुप्ता, शकुंतला तिवारी, हरीश तिवारी,गिरीश तिवारी, प्रमोद चंद तिवारी, विजय भारती के नाम शामिल है। सपा जिलाध्यक्ष को दी गई नोटिस में आवंटन 14 मई 2025 को निरस्त करने की भी जानकारी दी गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166910