search

गुजरात मॉडल पर विकसित होंगे बिहार के शहर, गांधीनगर पहुंचे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

cy520520 2026-1-8 18:26:43 views 1247
  

विजय कुमार सिन्हा ने गांधीनगर में गुजरात के नगर विकास मंत्री कन्नुभाई मोहनलाल देसाई से विशेष मुलाकात की।



राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के शहरों के बेहतर विकास के लिए गुजरात के शहरी विकास मॉडल की अच्छी चीजें अपनाई जाएंगी। इसी उद्देश्य से गुरुवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गांधीनगर में गुजरात के नगर विकास मंत्री कन्नुभाई मोहनलाल देसाई से विशेष मुलाकात की।

इस दौरान विकास के गुजरात मॉडल पर विस्तार से चर्चा हुई और इससे जुड़ी अहम बातों की जानकारी ली गई। सिन्हा ने देसाई का अंगवस्त्र और फूलों के गुलदस्ते के साथ अभिवादन किया।

दरअसल, गुजरात के गांधीनगर में केन्द्रीय खान एवं भूतत्व मंत्रालय द्वारा चिंतन शिविर का आयोजन किया गया है। विजय कुमार सिन्हा इसी चिंतन शिविर में शिरकत करने गए हुए हैं। इसमें खनन क्षेत्र में भविष्य की रणनीतियों, नवाचारों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

इस चिंतन शिविर में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ देश के विभिन्न राज्यों के खान एवं भूतत्व मंत्रियों के साथ खान एवं भूतत्व विभाग से जुड़े राज्यों के अधिकारी भाग ले रहे हैं।

इस चिंतन शिविर का उद्देश्य खनिज संसाधनों के सतत विकास और उनके उपयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही खनिज के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, खनन को पर्यावरण-अनुकूल बनाना, और डिजिटल तकनीकों का उपयोग करना शामिल है।

मालूम हो कि पिछले माह नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान भी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुजरात मॉडल की प्रशंसा की थी। कहा था कि गुजरात के शहरों का विकास देश में बेहतरीन है, जहां 56 प्रतिशत शहरीकरण है। इस मॉडल का अध्ययन करने के लिए एक टीम भी गुजरात जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: पूर्वजों के नाम की जमाबंदी बनी किसान रजिस्ट्री में रोड़ा, शिविरों से निराश लौट रहे अन्नदाता

यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: दाखिल-खारिज से बंदोबस्ती तक... 4 खंडों में प्रकाशित हुआ सर्कुलर, विजय सिन्हा ने किया लोकार्पण
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847