search

हजारीबाग में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 50 एकड़ में लगी फसल नष्ट

LHC0088 2026-1-8 16:26:37 views 612
  

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती को हजारीबाग पुलिस ने नष्ट कर दिया।



संवाद सूत्र, हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। गुरुवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपारण थाना अंतर्गत कुछ गांवों में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल छापेमारी अभियान चलाया गया।
दो गांवों में फैली थी अवैध खेती

संयुक्त टीम ने चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुरानिया एवं दुरागाढ़ा में सघन अभियान चलाया। इस दौरान खेतों में करीब 50 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की फसल पाई गई।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अवैध खेती की पुष्टि होते ही फसल को नष्ट करने का आदेश दिया। टीम ने पूरी सतर्कता के साथ अफीम की फसल को उखाड़कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया।
खेती में प्रयुक्त उपकरण भी किए गए नष्ट

कार्रवाई के दौरान खेतों से अफीम की खेती में उपयोग किए जा रहे 10 सेक्शन पाइप एवं चार डिलीवरी पाइप भी बरामद किए गए। इन सभी उपकरणों को अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने के कारण मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि भविष्य में इनका दोबारा उपयोग न हो सके।
आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाले व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। संबंधित जमीन के मालिकों एवं खेती से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।

दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अग्रतर अनुसंधान जारी है।
अधिकारियों की रही सक्रिय भूमिका

इस संयुक्त अभियान में एसडीपीओ बरही अजित कुमार बिमल, निरीक्षक चंद्रशेखर (बरही अंचल), चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिंदर राम, एसआई दिव्य प्रकाश, एएसआई बदल महतो सशस्त्र बल के साथ, बनपाल कुलदीप महतो एवं श्रवण कुमार शामिल रहे। सभी अधिकारियों एवं जवानों ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्ती जारी

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी और कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165736