search

डीजे पर सख्ती शुरू, पुपरी में 24 घंटे के भीतर तीन मॉडिफाइड डीजे वाहन जब्त

LHC0088 1 hour(s) ago views 591
  

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।



संवाद सहयोगी, पुपरी (समस्तीपुर) । Police Enforcement Drive:तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम (डीजे) से फैल रहे ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिहार सरकार की गाइडलाइन के तहत पुपरी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अवैध रूप से मॉडिफाइड किए गए तीन डीजे लदे वाहनों को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है।

थानाध्यक्ष रामा शंकर कुमार के निर्देश पर दारोगा आनंद कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए तीनों डीजे वाहन थाना परिसर में रखे गए हैं। इनके संचालकों पर आर्थिक जुर्माना सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित लोगों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

पुलिस के अनुसार न्यायालय और सरकार के स्पष्ट निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने बिना अनुमति संशोधित डीजे वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों (डीटीओ) और मोटर वाहन निरीक्षकों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना अनुमति वाहन की संरचना में बदलाव प्रतिबंधित है। धारा 55 (5) और 182 (ए) के अंतर्गत ऐसे वाहनों का पंजीकरण रद करने तक का प्रविधान है।

नियमों के मुताबिक किसी भी वाहन पर चारों ओर या किसी एक हिस्से में मॉडिफाइड डीजे सिस्टम लगाने पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाता है। प्रदूषण नियंत्रण नियमों के तहत ऐसे मामलों में दो हजार रुपये का चालान किया जाता है।

परिवहन विभाग का कहना है कि यह सख्ती मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और शादी-ब्याह व अन्य आयोजनों में होने वाली अव्यवस्था को रोकने के लिए की जा रही है।

हालांकि, इतनी सख्ती और प्रतिबंध के बावजूद इन दिनों सड़क से लेकर गली-मोहल्लों तक धड़ल्ले से डीजे बजाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने अब निगरानी और कार्रवाई दोनों तेज कर दी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165781