search

हापुड़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से शातिर बदमाश घायल

deltin33 2026-1-8 06:26:15 views 521
  

गोली लगने के बाद पुलिस ने बदमाश को दबोच लिया। फोटो- जागरण



जागरण संवाददाता, हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।

घायल बदमाश की पहचान जितेन्द्र उर्फ टिम्बल ग्राम जनूपुरा थाना गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, एक चोरी की बाइक और 1700 रुपये की नकदी बरामद की है।

  

शातिर बदमाश के विरुद्ध जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, गौतमबुद्धनगर व हापुड़ में वाहन चोरी, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि के करीब दो दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821