search

पंचायत ने असली को दिलाया हक, चंदा जुटाकर वृद्ध का कराया दाह संस्कार

LHC0088 2026-1-7 13:56:55 views 1148
  

जमीन के विवाद के चलते तीन दिन तक पड़ा रहा मजदूर का शव। साकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र, पिपराइच। गांव की पंचायत ने एक ऐसा काम किया कि वह मिशाल बन गया। मामला बेला कांटा गांव का है। कोर्ट व थाना गए बिना मामला होने की चर्चा होने लगी है। असली को हक दिलाते हुए गांव के लोगों ने तीन दिन से मृत पड़े मजदूर का दाह संस्कार करा दिया।  

ग्रामीणों के अनुसार मोदी निषाद की शादी कलमी देवी से हुई। वह अपने पहले पति के बेटे को साथ लेकर मोदी के घर आई थीं। यहां उनकी दो संतान हुई। बड़े बेटे छोटेलाल की आठ वर्ष पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गई।

आरोप है कि इस बीच कलमी देवी ने साजिश के तहत पैतृक भूमि का बंटवारा कर पहले पति के बेटे श्रीकुमार व बेटी विलायती देवी के नाम जमीन बैनामा करा लिया। रविवार को मोदी की मृत्यु के बाद दाह संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सोमवार को पंचायत बुलाई गई। इसमें सर्वसम्मति से फैसला हुआ कि पैतृक संपत्ति का वास्तविक हकदार स्वर्गीय छोटेलाल का परिवार है। छोटेलाल की पत्नी शांति अपने तीन बच्चों के साथ मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर का मिशन मंझरिया, शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की नई मिसाल

पंचायत के निर्णय के बाद मंगलवार को श्रीकुमार व विलायती देवी ने अपने हिस्से की दो-दो कठ्ठा जमीन का बैनामा कमलावती देवी को कर दिया। ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर मृतक का अंतिम संस्कार कराया। मुखाग्नि पोता राकेश निषाद ने दिया। पंचायत में ग्राम प्रधान शैलेश सिंह व अन्य की अहम भूमिका रही।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165457