search

उत्तर प्रदेश में मिले लगभग सात लाख टीबी मरीज, 2.18 लाख में नहीं थे बीमारी के लक्षण

LHC0088 2026-1-7 10:56:39 views 1016
  



टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 27 लाख लोगों की हुई जांच

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में बीते वर्ष चले अभियान में 6.90 लाख टीबी मरीजों की पहचान की गई है। 27 लाख से ज्यादा लोगों की जांच नैट मशीन से करने के बाद ये मरीज सामने आए हैं। जबकि स्मियर माइक्रोस्कोपी जांच में कई मामले छूट जाते हैं।

वर्ष 2024 में 13 लाख केसों की जांच नैट मशीन से हुई थी। इसमें 6.73 लाख मरीजों को चिन्हित करके उनका इलाज किया गया था। वर्ष 2023 में 6.22 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया गया था।  

राज्य क्षय रोग अधिकारी डा़ शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के दौरान 2.18 लाख से अधिक लक्षणहीन टीबी रोगियों कि पुष्टि हुई है। वहीं 5,367 ड्रग रजिस्टेंट मरीजों का इलाज किया गया है। वर्ष 2024 में 7,191 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 58 जिलों में 180 एक्स-रे मशीनों में फ्री एआइ आधारित जांच तकनीक को जोड़ा गया है। नि:क्षय मित्र पहल के तहत नरोरा एटामिक पावर स्टेशन ने बुलंदशहर में 7,593 टीबी मरीजों को गोद लिया है, जो कि प्रदेश में सबसे अधिक है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164691