search

क्या इस बार रविवार को आम बजट पेश करेगी केंद्र सरकार? बदल सकती है सालों पुरानी परंपरा, बैठक आज

LHC0088 The day before yesterday 10:56 views 911
  

1 फरवरी 2026 को पेश हो सकता है बजट। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय बजट 2026-27 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी केंद्र सरकार 1 फरवरी 2026 को बजट पेश कर सकती है। हाल के सालों में ये पहली बार होगा कि केंद्र सरकार रविवार के दिन बजट पेश करेगी।

28 जनवरी 2026 को राष्ट्रपति के भाषण के साथ संसद का बजट सत्र शुरू होने की संभावना है। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में आज बजट सत्र की तारीख निर्धारित हो सकती है। इसी के साथ 1 फरवरी को बजट पेश होने की भी संभावना है।
2017 से 1 फरवरी को पेश होता है बजट

2017 से पहले बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश किया जाता था, लेकिन पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहली बार 2017 में 1 फरवरी को बजट पेश किया था, जिसके बाद से हर साल बजट 1 फरवरी को ही सामने आता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को संसद में बजट पेश करती हैं।
1 फरवरी को है रविवार

इस साल 1 फरवरी को रविवार का दिन पड़ रहा है और पहली बार बजट रविवार को पेश होगा। इसी दिन गुरु रविदास जयंती भी है, जिसके कारण कई जगहों पर अवकाश रहेगा। रविवार को सरकारी दफ्तरों से लेकर शेयर बाजार भी बंद रहते हैं।
शनिवार को कब-कब पेश हुआ बजट?

केंद्र सरकार 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण भी जारी करेगी, जिसके बाद 30 और 31 जनवरी को अवकाश होंगे। इससे पहले 1 फरवरी 2025 को शनिवार के दिन केंद्र सरकार अंतरिम बजट पेश किया था। 1999 के बाद पहली बार केंद्र सरकार का बजट शनिवार को आया था। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने 27 फरवरी 1999 को शनिवार के दिन सुबह 11 बजे बजट पेश किया था। इससे पहले बजट शाम को 5 बजे पेश किया जाता था।
क्यों खास है इस बार का बजट?

2026-27 के बजट का सभी को बेसब्री से इंतजार है। खासकर अमेरिका के टैरिफ से लेकर वैश्विस तनाव के बीच बजट में क्या-कुछ खास होगा? इसपर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अनुमान है कि देश की विकास दर को बढ़ाने के लिए सरकार बजट में कुछ बड़े एलान कर सकती है।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: किस वित्त मंत्री ने सबसे ज्यादा बार पेश किया है देश का बजट? सीतारमण-मनमोहन भी इनसे पीछे
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
147148

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com