search

संभल हिंसा: मास्टरमाइंड सारिक साठा की बढ़ी मुश्किल, घर कुर्की करने पहुंची पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम

deltin33 2026-1-21 11:56:49 views 787
  



जागरण संवाददाता, संभल। संभल हिंसा के मास्टरमाइंड सारिक साठा के घर कुर्की की कार्रवाई करने को पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम पहुंची है। अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर एवं 24 नवंबर, 2024 को संभल में जामा मस्जिद सर्वे के विरोध में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा का यहां लगभग 210 गज का पुश्तैनी मकान है।

इसमें साठा के हिस्से में मकान के चौथाई हिस्से व सामान की आज बुधवार को कुर्की हो रही है। मकान में क्या-क्या सामान है, उसकी कीमत कुर्की के दौरान ही आंकी जाएगी। इस बाबत संभल के जिला न्यायालय से मंगलवार को आदेश जारी होने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम गठित कर दी गई थी।

हिंसा के दौरान पथराव, फायरिंग और आगजनी में भीड़ में शामिल बिलाल, नईम, कैफ और अयान की गोली लगने से मौत हो गई थी। जांच में हिंसा भड़काने व चारों हत्याओं की साजिश रचने में शारिक साठा का नाम सामने आया था। कोतवाली पुलिस ने शारिक साठा के खिलाफ चार लोगों की हत्या के मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थी। वह चारों मामलों में वांछित चल रहा है।

यह भी पढ़ें- संभल हिंसा का मास्टरमाइंड शारिक साठा चारों ओर से घिरा, अब चलेगा \“कानूनी हथौड़ा\“, कुर्क होगी करोड़ों की काली संपत्ति!

यह भी पढ़ें- पुलिस के पास नहीं होती 32 बोर की पिस्टल, फिर आलम को गोली किसने मारी? संभल हिंसा का अनसुलझा सच
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477862