search

Jharkhand Accident सड़कों पर हर दिन जा रहीं 12 जानें, दुर्घटना में 11 माह में 4111 लोगों की मौत

LHC0088 2026-1-6 19:26:52 views 850
  

Jharkhand में सड़क हादसे में 11 महीने में 4111 लोगों की मौैत हो गई।  



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ रहीं और इसके चलते मौतों की संख्या भी बढ़ रही हैं। इसका खुलासा झारखंड पुलिस के आंकड़े भी कर रहे हैं।आंकड़े के अनुसार वर्ष 2025 में जनवरी से नवंबर तक सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित कुल 5193 कांड दर्ज किए गए हैं।

इन दुर्घटनाओं में 4111 लोगों की जाने चली गईं। यह आंकड़ा 11 महीने (334 दिन) का है। इस प्रकार औसतन हर दिन 12 लोगों की जानें सड़क हादसे में जा रही हैं। यह वर्ष 2024 की तुलना में बहुत अधिक है।

वर्ष 2024 में जनवरी से नवंबर तक सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित कुल 4699 कांड दर्ज किए गए। वर्ष 2024 में 11 महीने में दर्ज इन कांडों में 3708 लोगों ने जान गंवाई थी। सिर्फ रांची जिले में 2024 में जनवरी से नवंबर तक कुल 667 दुर्घटनाएं हुईं।

वर्ष 2025 में इसी अवधि में यह संख्या 746 पहुंच गईं। सिर्फ नवंबर महीने का आंकड़ा लें तो यहां नवंबर 2024 में कुल 54 दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 38 की जानें गईं। वर्ष 2025 के नवंबर में 80 दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें 51 लोगों ने अपनी जाने गंवाईं हैं।

रांची से सटे खूंटी जिले का हाल और बेहाल है। खूंटी में नवंबर 2024 में कुल 10 दुर्घटनाएं पुलिस के पास रिकार्ड हैं, जिनमें नौ लोगों की जान गईं थीं। वहीं, वर्ष 2025 में नवंबर महीने में खूंटी में कुल 23 सड़क दुर्घटनाएं हुईं हैं, जिनमें 28 लोगों ने अपनी जांन गंवाई है।
शराब और तेज गति सबसे अहम कारण

पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक के दौरान सड़क हादसों के कारणों में शराब पीकर गाड़ी चलाना, तेज रफ्तार में वाहन चलाना, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाना सामने आया है।

झारखंड पुलिस हर साल सड़क हादसों व इसके चलते हो रही मौतों में बढ़ोतरी को लेकर गंभीर है। अब पुलिस सख्ती बढ़ाएगी ताकि हादसे रोके जा सकें। पुलिस हाइवे पर भी ब्रेद एनालाइजर के साथ काम करेगी ताकि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सके।

तेज रफ्तार वालों की धर-पकड़ के लिए स्पीड रडार गन के साथ पुलिस उतरेगी। अभियान तेज होगा। झारखंड पुलिस की योजना है कि दंड बढ़ेगा तो लोगों में जागरूकता आएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165259