cy520520 • 2026-1-6 15:56:52 • views 831
तेज प्रताप यादव एवं तेजस्वी यादव। फाइल फोटो
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics: RJD सुप्रीमो के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की ओर से मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है।
खास बात यह कि इसमें उन्होंने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति हिंदुओं के लिए अहम होता है। यह हमारी परंपरा से भी जुड़ा है। इस कारण इसको भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पूरे बिहार के लोग जो आना चाहते हैं, इसमें शामिल हो सकते हैं।
पीएम के बारे में ऐसी भाषा का प्रयोग गलत
इस क्रम में उन्होंने JNU कैंपस में पीएम और गृह मंत्री के बारे में की गई नारेबाजी को अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले अनपढ़-गंवार की तरह भाषा बोल रहे हैं। यह एक ओहदे का अपमान है।
कांग्रेस वाले रामविरोधी तो हैं ही। जिस तरह से राम कृष्ण और महादेव का पल-पल अपमान किया है। चंदन-तिलक भी नहीं लगाता है। सभी जाति-धर्म के लेागों का सम्मान करना चाहिए।
गिरिराज सिंह के बयान का समर्थन
इधर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री गिरिराज सिंह के उस बयान का भी समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर राम और कृष्ण का विरोधी बताया।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि गिरिराज सिंह सही कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग रामविरोधी तो हैं ही। जिस तरह से राम, कृष्ण और महादेव का इनलोगों ने पल-पल अपमान किया है। ये लोग तो चंदन तिलक भी नहीं लगाते। सभी जाति और धर्म के लोगों का सम्मान करना चाहिए। |
|