search

हिसार में घर के बाहर बैठी 80 साल की बुजुर्ग महिला को बेसहारा पशुओं ने हमला कर उतारा मौत के घाट, मचा कोहराम

deltin33 1 hour(s) ago views 434
  

मृतक महिला संतोष देवी का फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, हिसार। मिर्जापुर रोड स्थित श्रीनगर कॉलोनी में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। घर के बाहर सुकून से बैठी 80 वर्षीय संतोष देवी पर बेसहारा पशुओं ने हमला कर दिया। इस हमले में घायल संतोष देवी की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो गायों और एक सांड के आपसी संघर्ष के दौरान एक गाय ने संतोष देवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तीव्र थी कि बुजुर्ग महिला करीब पांच फीट दूर सड़क पर जा गिरी। इससे पहले कि कोई संभल पाता, एक सांड ने उन्हें पैरों से कुचल दिया। शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी दौड़े, पशुओं को भगाया गया, लेकिन तब तक संतोष देवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थीं।

इलाज के दौरान मौत

घायल अवस्था में संतोष देवी को शहर के जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक पैर की हड्डी टूट चुकी थी, पेट और पसलियों में गंभीर चोटें थीं। तमाम प्रयासों के बावजूद रात करीब साढ़े नौ बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

बेटे की आंखों देखी, एक पल में उजड़ा संसार

मृतका के बेटे सतबीर ने बताया कि चाय पीने के बाद उनकी मां घर के बाहर कुर्सी पर बैठी थीं। वे कुछ ही दूरी पर मंदिर की ओर गए थे कि तभी यह हादसा हो गया। अगर कुछ सेकेंड पहले लौट आता, शायद मां को बचा लेता, यह कहते हुए सतबीर की आंखें भर आईं।

कॉलोनी में पसरा डर, प्रशासन पर सवाल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि श्रीनगर कॉलोनी में बेसहारा पशुओं का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। नगर निगम को कई बार शिकायतें दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आए दिन होने वाले हादसों की कड़ी में अब एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई है।

यह भी पढ़ें- हिसार में महिला का फोन हैक कर डाटा किया चोरी, फोटो वायरल करनी की धमकी देकर ठगे दो लाख रुपये   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476857