search

वैशाली एक्सप्रेस में हुई मह‍िला को प्रसव पीड़ा, बच्चे को दि‍या जन्म, UP के इस स्‍टेशन पर रोकी गई ट्रेन

deltin33 2026-1-6 06:26:38 views 871
  

खुर्जा के राजकीय महिला चिकित्सालय में बच्ची के साथ स्वजन। जागरण  



संवाद सहयोगी, जागरण, खुर्जा (बुलंदशहर)। पति और बच्चों के साथ गाजियाबाद रिश्तेदारी में जा रही महिला ने वैशाली एक्सप्रेस में बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद ट्रेन को खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर रोका गया और जच्चा-बच्चा को राजकीय महिला अस्पताल खुर्जा में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की हालत ठीक है। बिहार के जिला सिवान क्षेत्र के गांव देवरिया निवासी रंजीत दुबे ने बताया कि वह पत्नी निभा देवी, बेटी आराध्या और सनीन के साथ वैशाली एक्सप्रेस से गाजियाबाद अपने भतीजे की सगाई व शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।   ट्रेन ललितग्राम से नई दिल्ली जा रही थी और वह सिवान से रविवार रात को ट्रेन में सवार हुए थे। उनकी पत्नी गर्भवती थीं। जब ट्रेन दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर अलीगढ़ स्टेशन से आगे की तरफ पहुंची तो इसी दौरान उनकी पत्नी निभा को प्रसव पीड़ा होने लगी।   इसके बाद उन्होंने अपने कोच-एस-6 में सवार महिला यात्रियों से मदद मांगी और कोच में तैनात टीसी को जाकर जानकारी दी। ट्रेन के खुर्जा जंक्शन स्टेशन पहुंचने से पहले ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जानकारी होने पर रेलवे कंट्रोल रूम द्वारा ट्रेन को खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर रोका गया, जहां आरपीएफ प्रभारी नंदलाल मीणा टीम और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ पहले से ही मौजूद थे।   महिला और उसके बच्चे को ट्रेन से उतारने के बाद एंबुलेंस की मदद से खुर्जा के राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में दोनों का चेकअप करते हुए आवश्यक उपचार दिया गया। उधर जानकारी होने पर रंजीत दुबे की भाभी नीतू देवी भी गाजियाबाद के छपरौला से अस्पताल पहुंच गईं। अस्पताल के चिकित्सक डा. गौरव ने बताया कि जच्चा-बच्चा की हालत ठीक है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475821