search

झारखंड में आर-पार की लड़ाई: बीजेपी बोली- निकाय चुनाव तारीखें जल्द घोषित करें, ईवीएम से ही हो चुनाव

cy520520 2026-1-6 05:26:25 views 540
  



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड में लंबे समय से अटके निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। राज्य सरकार पर चुनाव टालने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को मानगो नगर निगम और बुधवार (7 जनवरी) को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे।

सोमवार को जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में हुई रणनीतिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार सुबह 11 बजे कार्यकर्ता मानगो के गांधी मैदान में जुटेंगे और वहां से निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। पार्टी की मुख्य मांग निकाय चुनाव की तारीख जल्द घोषित करने, चुनाव दलीय आधार पर कराने और ईवीएम का उपयोग सुनिश्चित करने की है।

बैठक में कोल्हान टोली के सदस्य अभय सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार अपनी विफल नीतियों और जनाक्रोश से डरी हुई है, इसलिए चुनाव कराने से भाग रही है। वहीं, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इसे लोकतंत्र का अपमान करार दिया।

उन्होंने कहा कि 2018 की तर्ज पर दलीय आधार और ईवीएम से चुनाव कराना ही पारदर्शिता की गारंटी है, जिससे सरकार बच रही है। भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द घोषणा नहीं की, तो आंदोलन और उग्र होगा।

जिला महामंत्री अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई की जनता अपने हक के लिए सड़क पर उतरेगी। बैठक का संचालन हन्नु जैन और धन्यवाद ज्ञापन सुनील शर्मा ने किया। इस दौरान बबुआ सिंह, मुरलीधर केडिया, कृष्णा शर्मा काली, नीतीश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163083