search

झारखंड में PESA संकट? मानकी मुंडा संघ ने पेसा नियमावली 2025 को किया खारिज

cy520520 The day before yesterday 11:56 views 436
  


जागरण संवादाता, चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा के मंगला हाट स्थित मानकी मुंडा रेस्ट हाउस में मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष गणेश पाठ पिंगुवा ने की।    बैठक में झारखंड पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्र) नियमावली 2025 पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसे असंवैधानिक करार दिया गया और सर्वसम्मति से खारिज कर दिया गया।   बैठक में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम 1996 (पेसा) तथा झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 131 (1) के तहत बनाई गई नियमावली 2025 के विभिन्न प्रावधानों की समीक्षा की गई। संघ ने झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा 2 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 01स्था.(वि.)166/2013 (खंड-1) के माध्यम से नियमावली को दी गई संवैधानिक स्वीकृति पर गंभीर आपत्ति जताई।   संघ का कहना है कि पेसा अधिनियम 1996 की धारा 5 के तहत अधिनियम के गजट में प्रकाशित होने के एक वर्ष के भीतर नियमावली बनाना अनिवार्य था, जबकि झारखंड सरकार ने लगभग 29 वर्षों बाद नियमावली अधिसूचित की है, जो संविधान के प्रावधानों के विपरीत है।    बैठक में यह भी कहा गया कि पेसा अधिनियम संसद द्वारा पारित और राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदित विशेष कानून है, जो केवल अनुसूचित क्षेत्रों पर लागू होता है, जबकि झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 राज्य विधानसभा द्वारा पारित सामान्य कानून है, जिसे सभी क्षेत्रों के लिए बनाया गया है।   संघ ने आरोप लगाया कि नियमावली 2025 में ग्राम सभा की परिभाषा झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 की धारा 3 के आधार पर की गई है, जबकि पेसा अधिनियम 1996 की धारा 4 (म)(i) से 4 (म)(vii) तक ग्राम सभा को सात विशिष्ट शक्तियां प्रदान की गई हैं।    इन शक्तियों का नियमावली में उल्लंघन किया गया है। इसके अलावा नियमावली में लगभग 25 अन्य अधिनियमों व नियमावलियों को सम्मिलित करना संविधान की पांचवीं अनुसूची के विपरीत बताया गया।   बैठक में सरकार से मांग की गई कि पेसा अधिनियम 1996 की धारा 3, 4(म) और धारा 5 के अनुरूप अनुसूचित क्षेत्रों में स्वशासी परिषद का गठन किया जाए तथा निचले स्तर पर सशक्त ग्राम सभा की स्थापना के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाए।   बैठक में कृष्णा सामाड मानकी, कामिल केराई मानकी, ललित सावैंया मानकी, दलप देवगम मानकी, कृष्णा सिंकू, सुशील कुमार सिंकु, सूबेदार देवगम, बागुन सोय मानकी, प्रभु सहाय देवगम सहित बड़ी संख्या में मानकी-मुंडा और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143808

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com