इस क्राइम थ्रिलर ने ओटीटी पर मचाई खलबली
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों नई फिल्में और सीरीज आ रही हैं और इस बीच हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई फिल्म आई है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की कहानी इतनी शानदार है कि इसे देखने के बाद आप एक भी सीन से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। अगर आप सस्पेंस और ब्लैक कॉमेडी के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक ट्रीट हो सकती है। कौन सी है वो फिल्म जिसने आते ही ओटीटी पर कर लिया है कब्जा, आइए जानते हैं...
ओटीटी पर छाई ये फिल्म
दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उस फिल्म का नाम है \“भ्रामम\“ (Bhramam)। ये फिल्म इन दिनों हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर काफी चर्चा में है। फिल्म हॉटस्टार पर आ गई है और आते ही छा भी गई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वक्त ट्रेंड कर रही हैं। फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में पांचवे पायदान पर है और दर्शक इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं।
यह बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म \“अंधाधुन\“ का आधिकारिक मलयालम रीमेक है, जो कि साल 2018 में आई थी और फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में आयुष्मान खुराना, तब्बू और राधिका आप्टे थे। उसी फिल्म का भ्रामम मलयालम रीमेक है, जो इन दिनों हॉटस्टार पर गदर काट रही है।
ये है फिल्म की कहानी?
अब अगर आपने अंधाधुन देख ली है, तो जाहिर है आपके दिल में ये सवाल जरूर आए कि आपको फिर ये फिल्म क्यों देखनी चाहिए, तो इसका जवाब य़ह है कि भ्रामम में काफी कुछ नया दिखाया गया है। फिल्म की कहानी \“रे मैथ्यूज\“ (पृथ्वीराज सुकुमारन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पियानो प्लेयर है। वह दुनिया की नजरों में अंधा होने का नाटक करता है ताकि उसे लोग दया भाव से देखें और उसे संगीत के अच्छे मौके मिलें।
इसके उसकी मुलाकात अन्ना (राशी खन्ना) से होती है। अन्ना उसे अपने पिता के रेस्टोरेंट में पियानो बजाने के लिए भेज देती है। इसके बाद यहां उसकी मुलाकात उदय कुमार से होती है, वो उसे अपने घर पियानो बजाने के लिए इनवाइट करते हैं। जब रे उनके घर पहुंचता है, तो यहीं पर वो कत्ल की ऐसी वारदात देखता है कि सारी कहानी पलट जाती है और फिर यहां से शुरू होता है चूहे बिल्ली का खेल। फिल्म में केरल का लोकल फ्लेवर, चर्च और वहां के रहन-सहन को बहुत खूबसूरती से बुना गया है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
भ्रामम में मुख्य किरदार में पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए। पृथ्वीराज ने फिल्म ने में रे मैथ्यूज का किरदार निभाया था। इसके अलावा फिल्म में राशि खन्ना और उन्नी मुकुंदन भी दिखाई दिए। फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। भारत में इसे सीधे Amazon Prime Video पर OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। हालांकि अब ये फिल्म हॉटस्टार पर भी आ चुकी है।  |