search

100 प्रमुख परियोजनाओं की निगरानी के लिए बनेगी स्पेशल टास्क फोर्स, CM नायब खुद इन प्रोजेक्ट्स की करेंगे समीक्षा

LHC0088 1 hour(s) ago views 438
  

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। फाइल फोटो



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में व्यापक आर्थिक, सामाजिक और दीर्घकालिक प्रभाव वाली 100 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की पहचान कर उनकी उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाएगी ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी हो सकें।

इसके लिए संबंधित विभाग के चार-पांच अधिकारियों की टास्क फोर्स बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर महीने खुद इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे ताकि इनमें आने वाली बाधाओं को दूर कर क्रियान्वयन में तेजी लाई जा सके।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह टास्क फोर्स माइलस्टोन की निगरानी करेगी। विलंब की पहचान करेगी तथा आवश्यकता अनुसार अंतर-विभागीय समन्वय सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा कि सुशासन के परिणामों को बेहतर बनाने और जन विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रमुख विकास परियोजनाओं का समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है।

सभी विभाग अपनी प्रमुख परियोजनाओं की पहचान कर इनकी सूची जल्द एचएसआइआइडीसी को भिजवाएं। सूची में केवल वही परियोजनाएं शामिल की जाएं, जिनका व्यापक और दीर्घकालिक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव हो।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित अग्रवाल ने बैठक में कुछ प्रमुख परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी और रीयल टाइम निगरानी तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विभागों से अनुरोध किया कि वे अपनी परियोजनाओं की सूची शीघ्र भेजें, ताकि निगरानी प्रक्रिया बिना विलंब शुरू की जा सके।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165125