search

बलिया में बेटियों को उच्च शिक्षा का मिलेगा बेहतर अवसर, बनेगा महिला डिग्री कॉलेज; जमीन की तलाश शुरू

deltin33 2026-1-5 11:26:42 views 1130
  

एआई जेनेरेडेट फोटो



जागरण संवाददाता, बलिया। जनपद में महिला शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की योजना तैयार की गई है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा करीब 10 एकड़ उपयुक्त भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।

महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना से जिले की बेटियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। अब छात्राओं को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए ज्यादा दिक्कत नहीं होगी, बल्कि उन्हें अपने ही जनपद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी।

भूमि चयन की प्रक्रिया के तहत जिले के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रस्तावित स्थल सुलभ, सुरक्षित तथा परिवहन सुविधाओं से युक्त हो, जिससे छात्राओं और शिक्षकों दोनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर जल्द ही उपयुक्त भूमि का चयन किया जाएगा। भूमि चयन के बाद इसका प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यहां कॉलेज के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय से लेकर लेखा कार्यालय, प्रवेश कार्यालय, परीक्षा कार्यालय सहित शैक्षणिक सुविधाएं यथा कक्षा कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय आदि की सुविधाएं देने की तैयारी है।

यह भी पढ़ें- ग्रामीणों को अब हाईवे तक आने की नहीं उठानी पड़ेगी जहमत, 2 KM की दूरी वाले गांवों तक चलेंगी रोडवेज बसें

इसके अलावा तकनीकी व आधुनिक सुविधाएं यथा कंप्यूटर लैब व इंटरनेट सुविधा, ऑनलाइन एडमिशन व रिकॉर्ड सिस्टम, सीसीटीवी व महिला सुरक्षा व्यवस्था भी रहेगी।



महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना से न केवल जिले में शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा, बल्कि यह कदम महिला सशक्तीकरण को भी नई मजबूती देगा। इससे बालिकाओं में उच्च शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।


                                                                            मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी, बलिया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475312