search

केवी सीआरपीएफ में मना विश्व चिंतन दिवस

Chikheang 1 hour(s) ago views 63
  





केवी सीआरपीएफ में मना विश्व चिंतन दिवस  

जासं, दुर्गापुर : केवी सीआरपीएफ में विश्व चिंतन दिवस श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। यह दिवस स्काउट आंदोलन के संस्थापक रोबर्ट बाडेन पावेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समर्पित होता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके आदर्शों, सिद्धांतों और सेवा भावना से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। स्काउट्स एवं गाइड्स के विद्यार्थियों ने ध्वज को नमन करते हुए अपनी प्रतिज्ञा दोहराई तथा सेवा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व चिंतन दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है, जो हमें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रेरक भाषण, समूह चर्चा और लघु नाट्य मंचन के माध्यम से सेवा और त्याग की भावना को प्रस्तुत किया। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी विचार रखे गए। विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट आंदोलन का उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण और सेवा भावना का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा, परिश्रम और करुणा को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। अंत में स्काउट्स एवं गाइड्स के विद्यार्थियों के बीच मिठाई वितरण किया गया। कार्यक्रम ने विद्यालय में सकारात्मक ऊर्जा और नई चेतना का संचार किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166347