search

बराकर में धार्मिक अनुष्ठान को ले कलश यात्रा

Chikheang 1 hour(s) ago views 798
  





बराकर में धार्मिक अनुष्ठान को ले कलश यात्रा  

संवाद सहयोगी, जागरण, बराकर : मंदिर में श्री श्री शिव पार्वती राधा कृष्णा मां दुर्गा एवं हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा तथा पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर बराकर लखियाबाद से रविवार को कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। बराकर के लखियाबाद में पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके अंतर्गत श्री श्री शिव पार्वती राधा कृष्णा मां दुर्गा हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। जिसकी शुरुआत रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा से की गई। कलश शोभायात्रा में भारी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे। कलश शोभायात्रा लखियाबाद से प्रारंभ होकर बराकर स्टेशन रोड होते हुए बेगुनिया मोड पहुंची। इसके बाद पेट्रोल पंप से पुनः वापस लौटकर बाबा जी नदी घाट से जल भरकर कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस अवसर पर कुल्टी विधायक डा. अजय कुमार पोद्दार मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनानेवालों में गौतम बाउरी, अभिषेक दास, पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक सिंह, विश्व हिंदू परिषद के श्रीराम सिंह, बजरंग दल के जय प्रकाश रवानी तथा अभिषेक दास की भूमिका सराहनीय रही।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166347