search

बहराइच में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, भाई-बहन की मौत

LHC0088 2026-2-23 03:56:26 views 1194
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बहराइच। ससुराल से घर वापस लौट रहे युवक की बाइक में रविवार शाम स्कॉर्पियो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया है।

दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश शुरू कर दी है। रामगांव थाना के ग्राम पंचायत सोहरवा के मजरा ठिहारनपुरवा निवासी 35 वर्षीय रामकुमार की ससुराल रिसिया के भोपतपुर में है। वह अपने बेटे छह वर्षीय प्रिंस, दो वर्षीय प्रीतम व चार वर्षीय बेटी राशि के साथ बाइक से ससुराल गए थे।

शाम को रामकुमार अपने तीनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर वापस घर के लिए रवाना हुए। नानपारा-बहराइच हाईवे पर कुछ दूर पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में राशि की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सक ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार व प्रिंस की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मासूम भाई-बहन की मौत से परिवार में हलचल मच गई। रिसिया थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हुई है। चालक व वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- लेबर पेन से परेशान महिला ने चाकू से पेट फाड़कर निकाला बच्चा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126