search

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: जम्मू में घर से लापता प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Chikheang 1 hour(s) ago views 892
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, जम्मू। प्यार की एक और कहानी रविवार रात जम्मू के बड़ी ब्राह्मणा इलाके में दर्दनाक अंत के साथ खत्म हो गई। शनिवार से अपने-अपने घरों से लापता प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है, जबकि परिजन गहरे सदमे में हैं।

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जब जम्मू से पठानकोट की ओर जा रही अर्चना एक्सप्रेस बड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे पुल के पास पहुंची। इसी दौरान अचानक एक युवक और युवती ट्रेन के सामने आ गए। लोको पायलट ने तत्काल ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्रेन को रोक पाना संभव नहीं हो सका। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रेन चालक ने तुरंत रेलवे पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस जांच में मृतकों की पहचान 26 वर्षीय कृष्ण कुमार निवासी बिश्नाह और 25 वर्षीय युवती जोकि मीरा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युवक के परिजनों ने बीते शनिवार को बिश्नाह पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

युवती के लापता होने की भी सूचना परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों को दी थी, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे बीते कुछ दिनों से मानसिक दबाव में थे, हालांकि पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सुसाइड नोट भी मिला

पुलिस को घटनास्थल या मृतकों के पास से एक सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स समेत अन्य सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Kishtwar Encounter: सेना के ऑपरेशन का हीरो टाइसन, गोली लगने के बाद भी आतंकियों को खोजा; सुरक्षाबलों ने किया ढेर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166347