search

भागलपुर : शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल पाई महिला, बोली- शादी करो मुझसे, फिर उठा लिया यह कदम

cy520520 2026-1-3 22:57:39 views 1232
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



संवाद सूत्र, अजगैवीनाथ धाम (भागलपुर)। भागलपुर के अजगैवीनाथ धाम नगर परिषद क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला अपने पुराने प्रेमी को अब तक नहीं भूल पाई। शादी के बाद भी महिला अपने प्रेमी से संपर्क में रही। फोन पर बातचीत, मैसेज आदि जारी रहा। कभी-कभी दोनों मिल भी लिया करते थे। महिला जब अपनी मायके जाती तो अपने प्रेमी से मिला करती थी। महिला उससे शादी करना चाहता था। लेकिन उसका प्रेमी बराबर कुछ ना कुछ बहाना बना लेती थी। इस बार को प्रेमी के शादी करने से मना करने पर महिला ने गंगा में ही छलांग लगा दी।  

महिला ने गंगा में लगा दी छलांग


मिर्जापुर गंगाघाट के समीप शनिवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। संयोगवश मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गंगा में कूद कर युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। बाद में सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने युवती को इलाज कराने के बाद अभिभावकों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।

प्रेमी के व्यवहार से नाराज थी महिला


महिला की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के ही एक वार्ड की निवासी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व सबौर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। लेकिन शादी के पूर्व ही युवती बगल के एक गांव के युवक के साथ प्रेम करती थी। उसी से शादी करने की जिद पर वह रविवार को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। जहां प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। प्रेमी के इस व्यवहार पर महिला गंगा किनारे पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162301