search

बेतिया में बवाल, विवादित जमीन की मापी कराने गई टीम को आग में झोंकने की कोशिश; CO सहित 5 लोग घायल

deltin33 2026-1-3 19:27:27 views 686
  

मापी कराने गई टीम पर हमला। (जागरण)



संवाद सूत्र, बेतिया। चनपटिया- लौरिया मार्ग में दुबौलिया गांव के समीप व्यवसायी मनोज जायसवाल की करीब दो एकड़ के आसपास रैयती भूमि पर मापी एवं दखल दहानी दिलाने के लिए दंडाधिकारी के साथ पहुंची पुलिस टीम पर शनिवार को अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया।

हमला में सीओ नीतेश कुमार सेठ, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा समेत पांच लोग चोटिल हो गए हैं। अतिक्रमणकारियों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों को पकड़कर झोंकने का भी प्रयास किया।

हालांकि, चोटिल अधिकारियों व कर्मियों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। विरोध के कारण दूसरी बार भी भूमि की मापी एवं दखल दहानी नहीं हो पाई।

हालात बेकाबू होते देख पुलिस फोर्स और अंचल के कर्मी बिना मापी कराए बैरंग लौट आए। मामला वाद संख्या 109/2025-26 से जुड़ा है। जिसमें मनोज जायसवाल और वंशराज राम के बीच करीब दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

इसी विवाद को सुलझाने एवं डीसीएलआर के न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रशासन की ओर से जमीन की मापी कराने अंचल कर्मियों की टीम, जिला से आई अतिरिक्त पुलिस व थाना की पुलिस के साथ गयी थी।
लाठी-डंडा लेकर उतरी महिलाएं

मापी के पहले ही महिलाएं लाठी-डंडा लेकर उतर गईं और रोकने पहुंची पुलिस व अंचल कर्मियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने न सिर्फ लाठी-डंडों से हमला किया, बल्कि एक घर में भी आग लगा दी। इस दौरान वीडियोग्राफी कर रहे ड्रोन कैमरे के संचालक की मोबाइल फोन भी छीन लिया और मापी में इस्तेमाल हो रहे ड्रोन कैमरे को भी तोड़ दिया गया।

उधर, घायल सीओ नीतेश कुमार सेठ, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, दारोगा प्रिया रंजन, दारोगा निशु कुमारी और ड्रोन कैमरामैन अमित कुमार का स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया है।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर एक पक्ष द्वारा खुद की झोपड़ी में आग लगाकर पुलिस कर्मियों को झोंकने का प्रयास किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है दोषी लोग बख्शे नहीं जाएंगे।
17 दिसंबर को भी लौटी थी दखल दहानी टीम

बीते 17 दिसंबर को नरकटियागंज के भूमि उपसमाहर्ता के आदेश पर जिला मुख्यालय से पहुंची एआरबी की बटालियन के साथ सीओ नीतेश कुमार सेठ जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंचे थे। महिलाओं के विरोध के कारण दखल दहानी नहीं हो सकी।

सीओ ने रैयत की भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया था और कहा था कि यदि आप सब जमीन पर से स्वयं कब्जा नहीं हटाए तो कानूनी कार्रवाई होगी और जेल भी जाना पड़ेगा। फिर भी अवैध कब्जादारों ने भूमि को खाली नहीं किया तो भारी- भरकम पुलिस व्यवस्था के साथ टीम पहुंची थी।


प्रशासन ने घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्ड के आधार पर हमलावरों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सबों की गिरफ्तारी भी होगी और भूमि की मापी भी कराई जाएगी।
-

- नीतेश कुमार सेठ, अंचलाधिकारी, लौरिया
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475833