search

गाजियाबाद जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, कारोबारी शंकरलाल गर्ग की मौत

deltin33 1 hour(s) ago views 245
  

मृतक व्यापारी शंकरलाल के आवास पर बैठे स्वजन। जागरण



विनीत कुमार, गाजियाबाद। जीटी रोड पर रविवार रात हुए हादसे ने शंकरलाल गर्ग के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। डासना गेट निवासी 49 वर्षीय कारोबारी शंकरलाल गर्ग को दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने नाले से निकालकर अस्पताल पहुंचा दिया था।

घटना के बाद उनके छोटे भाई योगेश गर्ग उन्हें तलाशते हुए बाद में उसी घटनास्थल से गुजरे, जहां पुलिस जांच में जुटी थी। लेकिन वह भीड़ देखकर भी समझ नहीं पाए कि जिस भीड़ को वह अनजान के लिए खड़ा होना समझ रहे थे वहां उनके भाई ने ही शायद अंतिम सांस ली है।

  

ठाकुरद्वारा के पास जीटी रोड पर इस नाले में गिरकर व्यापारी की हुई मौत। जागरण
20 साल से रोज रात को जाते थे मंदिर

योगेश गर्ग ने बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे तक उनके भाई घर नहीं लौटे तो वह उनकी खोज में निकल पड़े। जीटी रोड, पटेल मार्ग और नवयुग मार्केट होते हुए जब वह ठाकुरद्वारा तिराहे से थोड़ा पहले पहुंचे तो वहां पुलिस और कुछ लोग दिखाई दिए।

उन्हें लगा कि होटल में पुलिस की जांच चल रही होगी, इसलिए वह बिना रुके आगे बढ़ गए। उस समय तक उनके भाई को अस्पताल ले जाया जा चुका था। वह शहर में घूम ही रहे थे कि देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिसकर्मी का फोन आया, तब उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली।

  

घटना की जानकारी देती मृतक शंकरलाल की मां अभिलाषा। जागरण

अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उनके भाई को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। यह जानकर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। स्वजन का कहना है कि शंकरलाल बीते 20 वर्षों से रोज रात को मंदिर जाते थे और रास्ते में कूड़ा भी डालते थे। किसे पता था कि यही रोज का सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

  
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया पांच मिनट में ले गए थे अस्पताल

रविवार रात जिस स्थान पर हादसा हुआ उसके बगल में ही होटल सम्राट ग्रीन है। होटल कर्मचारी राहुल ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी। पांच मिनट में ही स्कूटी सवार को नाले से निकाल लिया था और एक ठेली में डालकर अस्पताल ले गए थे। राहुल का कहना है कि कूड़े वाली ठेली में कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्कूटी सवार कारोबारी की नाले में गिरकर मौत, मंदिर जाते समय हुआ हादसा   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475848