search

Sant Kabir Nagar Weather News: सुबह घना कोहरा छाने से अत्यधिक ठंड, दोपहर में निकली धूप से मिली राहत

Chikheang Yesterday 15:57 views 549
  

संतकबीरनगर में कोहरे का कहर। जागरण  



जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। जनपद में शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे से नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे सड़कों पर वाहनों की चाल धीमी हो गई। कभी पुरवा तो कभी हल्की पछुआ हवा के बहने से अत्यधिक ठंड रही। दोपहर में बारह बजे से तीन बजे तक अच्छी धूप निकली। बच्चों ने मैदान में क्रिकेट खेला। खलीलाबाद बाईपास पर यात्री वाहन का इंतजार करते दिखे।

धूप का आनंद लेते हुए दुकानों के पास बैठकर कोई चाय-काफी की चुस्की लेते हुए तो कई लोग लिट्टी-चोखा,पराठा-छोला खाते दिखे। शाम ढ़लने के बाद धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी। रात में भी घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहनों की चहल-पहल काफी कम रही। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोग अलाव के पास बैठकर हाथ-पांव सेंक रहे थे। वहीं तमाम लोग हीटर,ब्लोअर का सहारा लिए।

शुक्रवार को सुबह पांच बजे से नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे आगे का दृश्य साफ नहीं दिख रहा था। इसके चलते वाहनों की गति काफी धीमी हो गयी। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग, खलीलाबाद-धनघटा व खलीलाबाद-मेंहदावल राजकीय मार्ग के अलावा अन्य सड़कों पर हेडलाइट की रोशनी में चालक जोखिम के बीच धीरे-धीरे वाहन चलाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जिससे कोई दुर्घटना न होने पाए।

इस अवधि में कभी पुरवा तो कभी हल्की पछुआ हवा बहने से काफी गलन रही। विशेषकर बाइक सवारों,साइकिल चालकों, ठेला चलाने वालों को इनर,स्वेटर,टोपी,जैकेट,दस्ताना,जुता पहनने के बाद भी अत्यधिक गलन महसूस हुआ। सड़क के किनारे सब्जी,फल व अन्य सामग्री की दुकान लगाने वाले छोटे कारोबारी भी कांपते हुए ग्राहक का इंतजार करते रहे। वहीं दोपहर के करीब बारह बजे से तीन बजे तक अच्छी धूप रही।

इससे लोगों को काफी राहत मिली। जूनियर हाईस्कूल-खलीलाबाद के मैदान में बच्चे क्रिकेट खेलते हुए दिखे। खलीलाबाद शहर के बैंक रोड,चंद्रशेखर तिराहा,बरदहिया बाजार,मुखलिसपुर तिराहा सहित अन्य स्थानों पर दुकान के बाहर बैठकर लोग चाय,काफी की चुस्की के बीच धूप का आनंद लेते हुए दिखे। वहीं कई लोग लिट्टी-चोखा, पराठा-छोला खाते हुए दिखे।  

कलेक्ट्रेट,विकास भवन,एआरटीओ,बीएसए,डीआइओएस,पीडब्ल्यूडी सहित अन्य कार्यालयों के कर्मी बीच-बीच में बाहर निकलकर धूप का आनंद लिए। खलीलाबाद बाईपास के पास यात्री गंतव्य जाने के लिए परिवहन निगम की बस का इंतजार करते हुए दिखे। शाम ढ़लते ही गलन बढ़ने लगी। रात के समय कोहरा छाने लगा। ठंड से परेशान लोग अलाव के पास बैठकर हाथ-पांव सेंकते मिले। वहीं तमाम लोगों ने हीटर,ब्लोअर का सहारा लिया।

लोग बोले, दोपहर में कुछ घंटे मिली राहत

हैंसर बाजार ब्लाक के टाड़ा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने कहा कि दोपहर में अच्छी धूप निकली। इससे काफी राहत मिली। यदि यही स्थिति आगे भी रहे तो आने-जाने,काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। खलीलाबाद ब्लाक के मंझरियागंगा गांव निवासी अवधेश राजभर ने कहा कि सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इससे अत्यधिक ठंड महसूस हुई।

दोपहर में निकली धूप से काफी राहत मिली। इसी ब्लाक के कटहरिया गांव निवासी प्रमोद चौधरी ने कहा कि सुबह और रात के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म कपड़े पहनने के बाद भी अत्यधिक गलन महसूस हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव,हीटर,ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में बस की टक्कर से बाइक सवार बहन की दर्दनाक मौत, भाई घायल


शुक्रवार को इतना रहा तापमान

शुक्रवार को अधिकतम-21.5 वहीं न्यूनतम तापमान-9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह घना कोहरा छाने,हल्की पुरवा तो कभी पछुआ बहने से अत्यधिक ठंड रही। वहीं दोपहर में निकली धूप ने कुछ घंटे लोगों को राहत दी। जबकि शाम ढ़लने के बाद धीरे-धीरे गलन बढ़ने लगी। रात में कोहरा बढ़ने लगा।

घर के बरामदे व अंदर अलाव के पास बैठकर लोग हाथ-पांव सेंकते मिले। वहीं तमाम लोगों ने हीटर,ब्लोअर का सहारा लिया। रात होते ही सड़कों पर घने कोहरे के बीच वाहनों की चहल-पहल कम रही। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
146506

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com