search

Dhurandhar Collection Day 28: न्यू ईयर पर फूटा धुरंधर बम, बॉक्स ऑफिस पर फिर कमाई की सुनामी

cy520520 2026-1-1 22:13:01 views 1244
  

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)



एंटरटेनमेंटडेस्क, नई दिल्ली। Dhurandhar Box Office Collection Day 28: फिल्म धुरंधर इस वक्त सिनेमाघरों में ऑडियंस को जमकर एंटरटेन कर रही है। रणवीर सिंह सहित कई बड़े कलाकारों से सजी इस फिल्म ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नए साल के मौके पर एक बार फिर से धुरंधर ने कमाई में अपनी धाक जमाई है और बंपर कलेक्शन करके दिखाया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 1 जनवरी 2026 को धुरंधर ने कितने करोड़ का कारोबार किया है।
28वें दिन धुरंधर का कलेक्शन

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने सही मायनों में अपनी शानदार कहानी के दम पर दर्शकों का दिलों का जीता है। यही कारण है कि फिल्म की रिलीज को पहला महीना पूरा होने के करीब है और इसका जादू अभी तक फीका नहीं पड़ा है। न्यू ईयर के मौके पर धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी की है और शॉकिंग कलेक्शन करके दिखाया है।

यह भी पढ़ें- 2000 करोड़ पक्के! सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई Dhurandhar, 27 दिन बाद आया नया वर्जन?

  

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 28वें दिन धुरंधर ने 18 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जो पिछले तीन दिनों की तुलना में सबसे अधिक है। इसके साथ ही अब भारत में धुरंधर की टोटल कमाई 780 करोड़ के पास पहुंच गई है। बता दें कि धुरंधर के अलावा हिंदी सिनेमा की अन्य कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना अधिक कारोबार नहीं कर सकी है।

  

यही कारण है जो धुरंधर बॉलीवुड और 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। इस तरह से इस मूवी ने बिजनेस के मामले में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया है, जिसे तोड़ पाना फिलहाल आने वाले कुछ सालों में नामुमकिन लग रहा है।
जारी है डबल डिजिट में कमाई

धुरंधर की कमर्शियल सक्सेस का अंदाजा आप इस बात से आसानी से लगा सकते हैं कि पिछले 28 दिनों से ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है, जोकि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली धुरंधर उस कीर्तिमान के बेहद करीब है, जब कोई फिल्म रिलीज के पहले महीने में लगातार डबल डिजिट में नोट छापने में कामयाब होगी।  

यह भी पढ़ें- दृश्यम 3 विवाद के बीच Akshaye Khanna ने शुरू की अपकमिंग मूवी की शूटिंग, धुरंधर के बाद मचाएंगे धमाल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158481