search

कितनी है नीतीश कुमार की संपत्ति? एक साल में कितना हुआ इजाफा; CM से भी ज्यादा अमीर है उनके कई मंत्री

cy520520 2026-1-1 17:01:45 views 662
Nitish Kumar Assets: बिहार सरकार की पारदर्शिता नीति के तहत साल 2025 के अंतिम दिन, 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट सहयोगियों ने अपनी संपत्ति का विवरण सार्वजनिक किया। रिपोर्ट के अनुसार, \“सुशासन बाबू\“ की संपत्ति में पिछले साल के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनके मंत्रिमंडल के कई सदस्य उनसे कहीं अधिक संपत्ति के मालिक हैं।



मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपत्ति का पूरा ब्योरा



मुख्यमंत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति ₹1.65 करोड़ है। उनके पास ₹20,552 नकद है और विभिन्न बैंक खातों (SBI और PNB) में करीब ₹57,800 जमा हैं। चल संपत्ति कुल ₹17.66 लाख, जिसमें ₹11.32 लाख की एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार और ₹2.03 लाख के गहने शामिल है। अचल संपत्ति में दिल्ली के द्वारका में एक कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में उनका एक फ्लैट है, जिसकी वर्तमान कीमत ₹1.48 करोड़ बताई गई है। बिहार में उनके नाम पर कोई घर या कृषि भूमि नहीं है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पास 10 गायें और 13 बछड़े हैं, जो उनकी ग्रामीण जड़ों और पशुपालन के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं। बता दें कि साल 2024 में नीतीश कुमार की कुल संपत्ति ₹1.64 करोड़ थी।




संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-is-ready-for-change-amit-shah-to-give-victory-mantra-to-bjp-workers-three-day-long-tour-article-2324675.html]\“बंगाल बदलाव के लिए तैयार\“, अमित शाह BJP कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, तीन दिन का लंबा दौरा
अपडेटेड Dec 30, 2025 पर 3:19 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-elderly-man-dies-during-sir-hearing-family-alleges-suicide-out-of-fear-article-2323846.html]पश्चिम बंगाल में SIR सुनवाई के दौरान बुजुर्ग की मौत, परिवार ने डर से आत्महत्या करने का लगाया आरोप
अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 8:30 PM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/elections/vidhan-sabha-election/west-bengal/west-bengal-matua-community-erupts-after-shantanu-thakur-s-statement-calls-for-bengal-bandh-on-january-5-article-2322513.html]West Bengal: शांतनु ठाकुर के बयान के बाद मतुआ समाज में उबाल, 5 जनवरी को बंगाल बंद का किया आह्वान
अपडेटेड Dec 28, 2025 पर 11:18 PM

CM से आगे निकले सहयोगी



कैबिनेट सचिवालय द्वारा अपलोड किए गए डेटा के अनुसार, कई मंत्रियों की संपत्ति मुख्यमंत्री से कई गुना अधिक है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास ₹1.35 लाख नकद और ₹4.91 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनके पास ₹4 लाख की एक राइफल और ₹2 लाख की रिवॉल्वर भी है। इनकी पत्नी के पास भी ₹29 लाख का फ्लैट और भारी मात्रा में सोना है।



वहीं दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अचल संपत्ति ₹48.46 लाख है और बैंक बैलेंस ₹55 लाख से अधिक है। इनके पास ₹77,181 की रिवॉल्वर है।



कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी नीता चौधरी काफी अमीर हैं, जिनके बैंक खातों में ₹22.54 करोड़ जमा हैं और ₹9.60 करोड़ के गहने हैं।



स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की चल संपत्ति ₹1.32 करोड़ से अधिक है। इनके पास भी एक राइफल और सफारी गाड़ी है।



खेल मंत्री और पूर्व नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह की चल संपत्ति ₹1.53 करोड़ से अधिक है और उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹94 लाख की आय घोषित की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158109