search

रहस्यमयी ढंग से लापता हुई MH370 फ्लाइट की खोज 11 साल बाद फिर शुरू, 239 यात्रियों का नहीं मिला था सुराग

LHC0088 2026-1-1 03:26:41 views 938
  

रहस्यमयी ढंग से लापता हुई MH370 फ्लाइट की खोज 11 साल बाद फिर शुरू (सांकेतिक तस्वीर)



एपी, हनोई। मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच370 साल 2014 में कुआलालंपुर से बीजिंग जाते समय अचानक लापता हो गया था। इस विमान में 239 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इतने वर्षों बाद भी विमान का सही पता नहीं चल सका, इसलिए अब उसकी तलाश एक बार फिर शुरू की गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मलेशिया सरकार ने बताया कि एक खास खोजी जहाज हिंद महासागर में भेजा गया है। इस जहाज में ऐसे आधुनिक उपकरण लगे हैं, जो समुद्र के बहुत नीचे तक जाकर विमान के निशान खोज सकते हैं। खोज किस जगह हो रही है, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।

अब तक विमान का मुख्य हिस्सा नहीं मिला है, लेकिन पहले इसके कुछ टुकड़े समुद्र के किनारों पर मिले थे। सरकार और खोज करने वाली कंपनी को उम्मीद है कि नई रोबोटिक तकनीक की मदद से इस बार विमान से जुड़ा कोई अहम सुराग मिल सकता है, जिससे इस लंबे समय से चले आ रहे रहस्य पर से पर्दा उठ सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160393