search

गन्ना किसानों के जीवन में नई मिठास घोलेगी मूल्य वृद्धि: सीएम योगी

Chikheang 2025-10-30 00:07:26 views 991
  



  

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गन्ना मूल्य में वृद्धि के प्रदेश सरकार के निर्णय का भाजपा और उसके सहयोगी दलाें ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने एक्स पर गन्ना मूल्य बढ़ाने की जानकारी साझा की। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी सहित अन्य नेताओं आदि ने इसके लिए सरकार का आभार जताया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, ‘गन्ना कृषकों के श्रम का सम्मान, सुशासन का सच्चा स्वरूप है। इस भाव के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि का निर्णय लिया है।  

इस निर्णय से गन्ना किसानों को तीन हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा। हमारे गन्ना किसान, प्रदेश की समृद्धि के आधार स्तंभ हैं। यह निर्णय लाखों गन्ना किसानों के जीवन में नई उम्मीद, नई ऊर्जा और आत्मनिर्भरता की मिठास घोलेगा।’

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्यह निर्णय किसानों की आय में वृद्धि के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा। डबल इंजन सरकार का यह प्रयास \“\“समृद्ध किसान- सशक्त उत्तर प्रदेश\“\“ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और सशक्त कदम है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक्स पर लिखा कि निर्णय से गन्ना किसानों की आय में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का समस्त किसान भाइयों की ओर से हार्दिक आभार। रालोद अध्यक्ष ने भी एक्स पर पोस्ट मुख्यमंत्री का अभार जताया। वहीं रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि इससे किसानों का मनोबल बढ़ेगा और प्रदेश के चीनी उद्योग को भी स्थिरता प्राप्त होगी। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि फैसले से किसानों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली आयेगी।

  
अखिलेश ने उठाए सवाल

  

मूल्य वृद्धि पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीधी प्रतिक्रिया के बजाय नीति आयोग के पूर्व सदस्य सुधीर पंवार की एक्स पोस्ट को रीपोस्ट कर प्रश्न खड़े किए। उनके द्वारा साझा की गई सुधीर पंवार की पोस्ट में कहा गया है कि उप्र सरकार ने तीन साल में 8.11 प्रतशित गन्ना मूल्य बढ़ाए हैं, इस अवधि में मजदूरी, पेस्टीसाइड और उर्वरकों के दाम भी बढ़े हैं। ऐसे में सरकार ने जो 30 रुपये बढ़ाए हैं, उससे अधिक तो किसानों के लागत मूल्य बढ़ चुके हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953