search

पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस सात जनवरी तक नहीं जाएगी रांची, नामकुम से ही होगा परिचालन

cy520520 2025-12-31 00:27:34 views 1117
  

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, धनबाद। रांची रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। इस अवधि में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा, खासकर पटना से रांची और गोड्डा से रांची के बीच सफर करने वालों को।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 18619 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस इस दौरान रांची की बजाय नामकुम स्टेशन से ही चलेगी। वहीं, वापसी में 18620 गोड्डा–रांची एक्सप्रेस भी रांची के स्थान पर नामकुम तक ही संचालित की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके अलावा 12365 पटना–रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस को भी रांची तक न ले जाकर नामकुम स्टेशन तक ही चलाया जाएगा। वहीं 12366 रांची–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन भी नामकुम से ही किया जाएगा।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में नामकुम से रांची के बीच कई ट्रेनें रद रहेंगी। ऐसे में रांची आने-जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। खासतौर पर पटना से रांची के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ जाएगी, क्योंकि यह मार्ग व्यस्ततम रेल मार्गों में से एक है।

गोड्डा–रांची एक्सप्रेस के यात्रियों को भी कठिनाई झेलनी पड़ेगी। यह ट्रेन बिहार के भागलपुर होते हुए धनबाद के रास्ते रांची जाती है और झारखंड व बिहार के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। ट्रेन का रांची तक न जाना यात्रियों की योजना को प्रभावित करेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें और वैकल्पिक व्यवस्था करके ही सफर पर निकलें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157594