search

Bihar weather updates: 23 वर्ष पहले दिसंबर से ही शुरू हुई थी कोल्ड डे की शुरुआत

deltin33 2025-12-30 19:57:54 views 1148
  

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर ठंड में ट्रेन का इंतजार करते यात्री। जागरण  



जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। करीब 23 वर्ष बाद कड़ाके की ठंड ने वापसी करते हुए कोल्ड डे की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इससे पहले 2002 में दिसंबर से ऐसे ही कड़ाके की ठंड की शुरुआत हुई थी। यह सिलसिला जनवरी तक चला था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

15 दिसंबर के बाद हाड़ कंपाने वाली ठंड ने असर दिखाना शुरू किया और करीब एक महीने तक इसका व्यापक असर जन-जीवन रहा। मौसम विज्ञानी मौजूदा ठंड को उससे जोड़ कर देख रहे हैं। इस वर्ष भी 15 दिसंबर के बाद से लगातार हाड़ कंपाने वाली ठंड है।

करीब एक सप्ताह से अच्छी धूप नहीं निकली है। हल्की धूप पांच दिन पहले निकली थी। वरीय मौसम विज्ञानी डा. ए. सत्तार ने बताया 2002 के दिसंबर में ऐसी ही कोल्ड डे की स्थिति थी। आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ती रहेगी।

नए वर्ष में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। बताया कि जेट हवा व लगातार पछिया चलने से ठंड में वृद्धि हुई है। जेट हवा वायुमंडल के ऊपर से आकर नीचे की तरफ बढ़ता है। यह उत्तरी हिस्से से दक्षिणी हिस्से में प्रवेश कर ठंड को बढ़ाती है। वहीं इस वर्ष मानसून के लौटने के बाद तक बारिश हुई है। इससे भी अत्यधिक ठंड पड़ रही है। जब देर तक बारिश होती है तो नमी बहुत अधिक हो जाती है। इससे ठंड व कुहासा का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है।  
ठंड ने तोड़ा 10 वर्षों का रिकार्ड

हाड़ कंपाने वाली सर्दी घटने के बजाय बढ़ती जा रही है। सोमवार को ठंड ने पिछले 10 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। इससे पहले वर्ष 2014 में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान करीब 14 डिग्री रिकार्ड किया गया था।

सोमवार को अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 रहा। सोमवार को एक बार धूप नहीं निकली। इससे लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। वहीं सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा।

10 वर्षों में आज का अधिकतम व न्यूतम तापमान

  • वर्ष - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
  • 2025 - 13.8 - 9.8
  • 2024 - 24.2 - 12.6
  • 2023 - 25.4 - 10.7
  • 2022 - 18.5 - 6.4
  • 2021 - 19.4 - 14.9
  • 2020 - 23 - 8.1
  • 2019 - 14.4 - 6.5
  • 2018 - 21 - 5
  • 2017 - 16.4 - 9.4
  • 2016 - 19.2 - 8.5
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470623