search

करनाल में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष... 10 लोग घायल, वीडियो वायरल

cy520520 2026-2-14 03:56:06 views 1174
  

सैय्यद छपरा गांव में भिड़ते दो पक्ष की फुटेज से ली गई तस्वीर



संवाद सहयोगी, जागरण करनाल। सैयद छपरा गांव में इमामबाड़े के पीछे की गली में दरवाजे को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें 10 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। इनमें से पांच से छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं, जिनमें तीन-चार महिलाएं भी शामिल हैं।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले में एमएलआर आने का इंतजार कर रही है।

विवाद के दौरान की एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष डंडे और ईंट-पत्थर चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

गंभीर रूप से घायल कई लोगों को करनाल अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस चौकी इंचार्ज रोहित दहिया ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें आई हैं, लेकिन एमएलआर आने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक पक्ष इमामबाड़े के दरवाजे को खोलने के पक्ष में है, जबकि दूसरा पक्ष इसका विरोध कर रहा है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर विवाद की शुरुआत करने का आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- करनाल में कंबल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन गिरने से मजदूर की मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725