search

लट्ठमार होली से पहले बरसाना में प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, 2 KM क्षेत्र से हटाया अवैध निर्माण

Chikheang 1 hour(s) ago views 351
  

बरसाना में शुक्रवार देर रात अतिक्रमण ढहाती जेसीबी



संवाद सूत्र, जागरण बरसाना। 25 फरवरी की प्रस्तावित बरसाने की लट्ठमार होली से पहले प्रशासन ने शुक्रवार देर रात बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की। करीब दो किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जेसीबी देर रात तक चलती रही और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मलबा हटाया जाता रहा।

एसडीएम गोवर्धन प्राजक्ता त्रिपाठी के नेतृत्व में सीओ गोवर्धन अनिल कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी डॉ. कल्पना बाजपेयी और थाना प्रभारी अश्वनी कुमार की मौजूदगी में सुदामा चौक, पुराना अड्डा, बाग मोहल्ला, पीली कोठी तिराहा, नया बस स्टैंड और बरसाना देहात में कार्रवाई की गई।

  

नालियों से बाहर निकले चबूतरे, दुकानों के बढ़े हुए छज्जे, दीवारें, शोकेस और बाउंड्रीवाल तोड़े गए। कच्चे अतिक्रमण जब्त किए गए, जबकि पक्के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। नगर पंचायत की ओर से पूर्व में नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अनुपालन न होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई।

एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मलबा हटाने में लगाई गईं। पिछले वर्ष लट्ठमार होली के दौरान भीड़ और जाम की समस्या सामने आई थी। इसी को देखते हुए इस बार मार्ग चौड़ा और सुगम रखने के लिए अतिक्रमण को जड़ से हटाने की रणनीति अपनाई गई है।

एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि अभियान 20 फरवरी तक लगातार चलेगा, ताकि होली से पहले पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें- मथुरा की वेटेरिनरी यूनिवर्सिटी को बजट में मिले 17 करोड़, खुलेगी पायलट डेरी यूनिट; बनेगा छात्रावास
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161280