search

यूपी के 61 जिलों के 532 पीएम श्री विद्यालयों में बनेंगे खेल मैदान, ओपन जिम की भी होगी सुविधा

deltin33 2025-12-30 13:56:49 views 662
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पीएम श्री परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को खेल संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने जा रही है। भारत सरकार ने प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड के माध्यम से खेल मैदान विकसित करने के लिए 15.57 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

योजना के तहत 61 जिलों के 532 पीएम श्री कंपोजिट विद्यालयों में खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। इनमें पहले चरण में 391 और दूसरे चरण में 141 विद्यालयों को लिया जाएगा। विद्यालयाें में खेल मैदान के साथ ओपन जिम और झूले आदि भी लगाए जाएंगे।  

इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक स्कूल मोनिका रानी संबंधित बीएसए को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि प्रथम चरण में चयनित विद्यालयों में प्रति खेल मैदान के लिए 2.65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में शामिल विद्यालयों में एक प्रत्येक खेल मैदान पर 3.70 लाख रुपये खर्च होंगे।

योजना के तहत आगरा, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बरेली, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मीरजापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुलतानपुर, उन्नाव और वाराणसी के विद्यालय चयनित किए गए हैं। बीएसए को 15 मार्च तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालय के बाहर नहीं बनेगा खेल मैदान  

संबंधित विद्यालय में खेल मैदान परिसर के अंदर ही विकसित होगा, उसके बाहर भूमि चयनित नहीं की जाएगी। दीर्घकालिक उपयोग, सुरक्षा एवं बेहतर खेल गतिविधियों के हिसाब से समतल भूमि का चयन होगा। एक साथ पर्याप्त जगह न होने पर कंक्रीट बेडमिंटन कोर्ट और ओपन जिम व खेल गतिविधियों के लिए खेल क्षेत्र को विद्यालय के अंदर दो अलग-अलग स्थानों पर विकसित किया जा सकता है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470519