search

UPI पेमेंट के बाद भी खाते में जमा नहीं हुए रुपये, शक होने पर दुकानदार ने पीटा तो युवक ने उगल दी सच्चाई

cy520520 2025-12-29 16:28:13 views 963
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। जाकिर कॉलोनी में आनलाइन पेमेंट में फर्जीवाड़ा कर व्यापारियों से धोखाधड़ी करने वाले एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया।उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया।

युवक ने बताया कि वह प्रेंक ऐप से यह फर्जीवाड़ा करता था। इसमें पेमेंट होने की फोटो तो आती थी लेकिन खाते से रुपया ट्रांसफर नहीं होता था। लोहियानगर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूर मामले की जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोेहियानगर के जाकिर कॉलोनी निवासी सुहैल ने बताया कि उसकी कॉलोनी में कनफेक्शनरी की दुकान करता है। उसकी दुकान पर पिछले एक सप्ताह से एक युवक आता है और सामान खरीदने के बाद आनलाइन पेमेंट करता है और उसे पेमेंट का फोटो दिखाकर चला जाता है।

फोटो देखकर उसे पेमेंट आने का विश्वास हो जाता था। कई दिन तक यह सिलसिला चला तो उसे शक हुआ। उसने बैंक डिटेल चेक की तो पता चला कि युवक ने जो पेमेंट उसे किया है, वह उसके खाते में नहीं आया है। 13 हजार रुपये का वह अब तक उसे नुकसान पहुंचा चुका है।

शनिवार शाम फिर युवक दुकान पर सामान खरीदने आया। सामान लेने के बाद उसने फिर फोटो दिखाया तो उसने फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया। इस पर आरोपित भागने लगा। आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की।

पकड़े गए साजिद निवासी अहमदी मस्जिद ने बताया कि उसने गूगल क्रोम से एक फर्जी एपीके फाइल प्रेंक डाइनलोड किया। इस ऐप में आनलाइन पेमेंट होने का फोटो व संदेश ताे आता था, लेकिन लेकिन खाते से रुपया ट्रांसफर नहीं होता था।

सूचना पर पहुंची लोहियानगर पुलिस ने साजिद को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। सुहैल की तहरीर पर पुलिस ने साजिद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
139625

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com