search

वाराणसी में अधि‍कतम पारा नौ ड‍िग्री तक ग‍िरा, गलन ने खूब कंपाया, जानें कैसा रहेगा मौसम

Chikheang 2025-12-29 16:27:42 views 477
  

वाराणसी में अध‍िकतम पारे में नौ ड‍िग्री से भी अध‍ि‍क की कमी दर्ज की गई है।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में गलन का रुख बना हुआ है। पारा सामान्‍य से नौ ड‍िग्री से भी अध‍िक कम होने की वजह से गलन का रुख लगातार बना हुआ है। मौसम व‍िभाग के अनुमानों के अनुसार इस पूरे सप्‍ताह गलन से राहत नहीं म‍िलेगी। माना जा रहा है क‍ि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और गलन का असर मैदानी क्षेत्रों में पछुआ हवाओं के जोर के साथ पहुंचने की वजह से मौसम का रुख लगातार गलन की ओर बना हुआ है। इसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन बुरी तरह प्रभाव‍ित है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सोमवार को मौसम का रुख तल्‍ख रहा और सुबह होने के साथ ही कोहरा और गलन का रुख बन गया। द‍िन चढ़ा तो कुछ राहत म‍िली लेकि‍न दोपहर 12 बजे तक धूप नहीं न‍िकल सकी। आसमान पूरी तरह से कोहरे की कैद में रहा और गलन की वजह से लोग कांपते रहे। सड़कों के क‍िनारे जले अलाव पर लोगों ने हाथ सेंक कर खुद को राहत देने की कोश‍िश की तो द‍िन में चली पछुआ ठंडी हवाओं ने लोगों को दुश्‍वार‍ियां भी दीं। स्‍कूलों में अवकाश घोष‍ित होने की वजह से स्‍कूलों में बंदी रही लेक‍िन कर्मचारी स्‍कूलों में हाज‍िरी लगाने पहुंचे।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 13.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 9.2 ड‍िग्री कम रहा तो दूसरी ओर न्‍यूनतम तापमान 11.0°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 2.4 ड‍िग्री अध‍िक रहा। इस दौरान न्‍यूनतम और अध‍िकतम आर्द्रता 84 फीसद बनी रही। मौसम व‍िभाग ने 29 द‍िसंबर के ल‍िए गलन और कोहरे का अनुमान जताया था। वहीं पहाड़ों का असर मैदानी क्षेत्रों में पहुंचने की वजह से लगातर गलन का असर भी बना हुआ है। माना जा रहा है क‍ि सप्‍ताह भर बाद भी मौसम का रुख और तल्‍ख हो सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160559