search

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी: आगरा में कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का वचन लिया

deltin33 2025-12-28 13:27:41 views 1191
  

प्रतापपुरा स्थित द रमाना ग्रैंड में कार्यकर्ताओं का हाथ उठाकर अभिवादन करते दाएं से दूसरे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। साथ हैं बाएं से चौथे बृजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल व पर्यटन मंत्री एवं आगरा प्रभारी जयवीर सिंह। जागरण



यशपाल चौहान, आगरा। लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की नाराजगी से खराब रहे प्रदर्शन को देखते हुए भाजपा विधान सभा चुनाव 2027 के लिए अभी नींव मजबूत करने में लगी है।पार्टी के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को प्रताप पुरा स्थित रमाना ग्रांड में हुई संगठनात्मक बैठक में ये संकेत दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस बैठक में मंडल अध्यक्ष से लेकर ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व सांसद और विधायकों को भी बुलाया गया था।प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ता को सबसे प्रिय बताते हुए कई बार कार्यकर्ता को सर्वाेपरि बताया।उन्हें विश्वास जताया कि पार्टी उन्हीं के दम पर आगे बढ़ रही है।इसके बाद सभी से यह वचन लिया कि 2027 विधान सभा चुनाव में वे ब्रज से पार्टी को प्रचंड जीत दिलाएंगे।
संगठनात्मक बैठक में बुलाए गए थे मंडल अध्यक्ष से लेकर ब्रज क्षेत्र तक के पदाधिकारी

संगठनात्मक बैठक में शनिवार को कार्यकर्ता पूरे जोश में दिख रहे थे।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने सबसे पहले कहा कि वे कार्यकर्ता का महत्व जानते हैं। उनके लिए कार्यकर्ता सबसे प्रिय हैं। कहा कि वे कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। उन्हें उम्मीद है कि 2027 में भाजपा की सरकार प्रदेश में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 में ब्रज से 2017 का रिकॉर्ड तोड़कर प्रचंड जीत हासिल करनी है।
रिकॉर्ड कैसे तोड़ेंगे

पंकज चौधरी ने पूछा, तोड़ेंगे या नहीं? जवाब मिला तोड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह रिकॉर्ड तभी टूटेगा जब अभी से आप कमर कसकर मैदान में कूद जाएंगे।चुनाव से पहले जो निर्णय होते हैं, उन पर कुछ कार्यकर्ताओं को लगता है कि उनके साथ अन्याय हुआ है। मगर, मेरे रहते हुए किसी कार्यकर्ता से अन्याय नहीं होगा।प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पूर्व सांसद और पूर्व विधायक होते हैं, लेकिन कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता।अपने संवाद से अपनापन दिखाकर वे कार्यकर्ताओं के दिल को छू गए।
एसआइआर में जुट जाओ


प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संगठनात्मक बैठक के बाद जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ अलग बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण में सभी पूरी ताकत के साथ लग जाएं।पार्टी का कोई वोटर छूट न जाए और कोई गलत वोट वोटर लिस्ट में रह न जाए।

प्रदेश अध्यक्ष से मिलने को लाइन में खड़े रहे पूर्व सांसद कठेरिया



पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया भी बैठक में पहुंचे थे। वे सामान्य कार्यकर्ताओं की लाइन में ही खड़े होकर प्रदेश अध्यक्ष के आने पर उनसे मिलने को प्रतीक्षा कर रहे थे। काफी देर तक वे लाइन में खड़े रहे। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की उन पर नजर पड़ी तो वे उन्हें अपने साथ ले गए और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष से मिलवाया।

यह भी पढ़ें- पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष सपा और तृणमूल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अधिक महत्वपूर्ण

यह भी पढ़ें- \“भाजपा सर्व समाज की पार्टी\“, आगरा में पंकज चौधरी बोले- 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी की बात करें तो उनका जो राष्ट्रीय अध्यक्ष है, उससे कहीं बड़ा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष होता है। उनके यहां उस पद के लिए उनके परिवार में ही दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की खूबी है कि यहां कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। जहां आवश्यकता होती है, पार्टी वहां उसकाे नियुक्त करती है।उन्होंने ब्रज से अपना संपर्क अभियान शुरू करने के प्रश्न पर कहा कि वे पूर्व के हैं। पश्चिम के कार्यकर्ता उन्हें दूर का न सोचें,इसलिए पहले यहां से अभियान शुरू किया है।
ये रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने की। ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान, केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चहर, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ,केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा, दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, पूर्व सांसद राजू भैया, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक अंजुला माहौर, ब्रज क्षेत्र के मंत्री राहुल चौधरी, नवल तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521