search

हरियाणा में SC और OBC के छात्रों को जल्द मिलेगी स्कॉलरशिप, सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को निर्देश जारी

cy520520 2025-10-29 17:38:08 views 965
  

File Photo



राब्यू, चंडीगढ़। हरियाणा में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जातियों (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों को जल्द ही लंबित छात्रवृत्ति मिल जाएगी। सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के साथ ही कालेज प्राचार्यों को पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप के लंबित मामले निपटाने का निर्देश दिया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साल 2022-23 के मामलों को निपटाने के लिए तीन दिन और 2023-24 के मामलों के लिए सात दिन का समय दिया गया है। 2024-25 के मामलों को निपटाने के लिए दस दिन मिले हैं। कालेजों के नोडल अधिकारियों से कहा गया कि वे दावों की सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाएं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737