सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, देहरादून: Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने का अनुमान है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हालांकि, लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है कि नये साल की शुरुआत से पहले मौसम करवट ले सकता है।
देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को सुबह हल्का कुहासा छाया रहा, लेकिन दिन में चटख धूप खिल उठी। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति रही। मौसम विभाग ने आज राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।
इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और कई क्षेत्रों में कुहासा अथवा छिछला कोहरा देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जनपदों के साथ ही नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के चलते सुबह और रात के समय दृश्यता कम रहने से वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके तहत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
बर्फबारी विशेष रूप से 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम | | देहरादून | 22.6 | 7.2 | | ऊधम सिंह नगर | 15.0 | 5.4 | | मुक्तेश्वर | 18.7 | 3.5 | | नई टिहरी | 17.4 | 3.2 |
यह भी पढ़ें- नव वर्ष के जश्न और बर्फबारी की आस को लेकर उत्तराखंड उमड़े सैलानी, औली में लगा पर्यटकों के वाहनों का रेला
यह भी पढ़ें- थर्टी फस्ट के जश्न के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे सैलानी, चकराता में 75 प्रतिशत होटल व होमस्टे बुक; पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार |