search

सर्दियों की छुट्टी में उमड़ी आगरा में भीड़, सड़कों पर जबरदस्त जाम; टूरिस्ट बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई रोक

deltin33 2025-12-28 00:57:17 views 727
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जासं, आगरा। टूरिस्ट बसों और भारी वाहन 15 जनवरी तक शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों में पर्यटकों के भारी संख्या में आगमन को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली और मथुरा से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों और फिरोजाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तन किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शहर में हाईवे पर सिकंदरा से लेकर शाहदरा तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। मेट्रो की बैरिकेडिंग के चलते वाहनों के आवागमन के लिए हाईवे पर भी एक लेन ही बची है। सामान्य दिनों में हाईवे से डेढ़ लाख वाहन रोज निकलते हैं। नववर्ष पर शहर में आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यातायात पुलिस ने उनके शहर में प्रवेश पर रोक लगाते हुए मार्ग परिवर्तन किया है।

इसके लिए रैपुरा जाट और कुबेरपुर कट पर पुलिस तैनात की है। जो वाहनों के शहर में प्रवेश नहीं करना सुनिश्चित करेगी। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि मार्ग परिवर्तन की व्यवस्था शनिवार से 15 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।  

  
यह रहेगी मार्ग परिवर्तन व्यवस्था

  • दिल्ली और मथुरा से फिरोजाबाद एवं कानपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन रैपुरा जाट कट से उत्तरी बाइपास से होकर कुबेरपुर कट से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • कानपुर और फिरोजाबाद से मथुरा एवं दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे से उत्तरी बाइपास से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • अलीगढ़ और हाथरस से मथुरा एवं दिल्ली की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन खंदौली कट से यमुना एक्सप्रेसवे से उत्तरी बाइपास से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।


  
यातायात पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

पर्यटकों के साथ ही लोगों को किसी तरह की समस्या होने पर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 9454457886 जारी किया है। समस्या होने पर लोग उक्त नंबर पर काॅल कर सकते हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521