search

दो बच्‍चों की मां प्रेमी संग हुई फरार, पत‍ि की शि‍कायत पर पहुंची पुल‍िस मह‍िला की बात सुनते ही लौट आई वापस

LHC0088 2025-10-6 22:36:44 views 1248
  दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ हुई फरार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर





संवाद सूत्र, बड़ागांव (पुवायां)। नगर के एक मुहल्ले की रहने वाली महिला का फेसबुक से लखनऊ के एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग हो गया। एक महीने पहले महिला का पति चोरी के मामले में जेल चला गया था। महिला उसकी जमानत कराने की बात कहकर प्रेमी के घर लखनऊ चली गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

18 सितंबर को पति जेल से रिहा होकर घर आया तो पत्नी न मिलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस शनिवार रात महिला व उसके प्रेमी को कोतवाली ले आई, जिसके बाद महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। महिला के दो बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक रवि करन सिंह ने बताया महिला पति के साथ चली गई है।


महिला से ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

उधर, पुवायां के एक गांव निवासी महिला ने बताया आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी गांव के ही युवक से हुई थी। शादी के बाद पति कार की मांग करने लगा। आए दिन शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न होने लगा। ससुर भी उस पर गंदी नजर रखता है और जब भी वह अकेले होती है तो ससुर आपत्तिजनक हरकतें करने लगता है। दुष्कर्म का भी प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।



यह भी पढ़ें- ताऊ की गोली मारकर हत्या, शाहजहांपुर में भतीजे ने संपत्ति विवाद के चलते दिया हत्याकांड काे अंजाम
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138