search

Bhabi Ji Ghar Par Hai 2.0: कमी आप में...TV के श्रीकृष्ण ने लगाई शिल्पा शिंदे की क्लास, शुभांगी पर किया था कमेंट

Chikheang 2025-12-21 02:06:49 views 590
  

सौरभ जैन ने शिल्पा शिंदे की लगाई क्लास (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। \“भाभी जी घर पर है\“ सीरियल 2015 में शुरू हुआ था। इसमें शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आई थीं। एक साल के अंदर ही उन्होंने शो के निर्माताओं से मतभेद होने के कारण शो छोड़ दिया। इसके बाद उनकी जगह शुभांगी अत्रे ने ले ली। करीब एक दशक तक शुभांगी ने अंगूरी भाभी का किरदार निभाया और फिर उन्होंने भी शो छोड़ने का फैसला किया। अब अत्रे के शो छोड़ने के बाद शिल्पा एक बार फिर इस किरदार को निभाने जा रही हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सौरभ जैन ने लगाई शिल्पा की क्लास

शिल्पा के हालिया बयान से सोशल मीडिया पर कई लोग नाराज हैं, जिसमें उन्होंने शुभांगी को निशाना बनाया है। मशहूर टीवी अभिनेता सौरभ राज जैन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक अभिनेत्री द्वारा दूसरी अभिनेत्री का अपमान करने पर उनकी आलोचना की है। हालांकि उन्होंने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है,लेकिन ऐसा लगता है कि उनका इशारा शिल्पा की ओर है।

  

यह भी पढ़ें- बोल्ड कांसेप्ट की वजह से... OTT डेब्यू से पहले टीवी एक्ट्रेस ने खोला राज, क्यों रिजेक्ट की थी वेब सीरीज?
पहले छोड़ दिया था शो

सौरभ राज जैन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, \“जिस एक्ट्रेस को रिप्लेस किया गया, उसने करीब 10 साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया। उसे हर समय प्यार मिला और पता नहीं क्यों, जब पहली एक्ट्रेस उसी किरदार में वापस आईं जिसे 10 साल पहले उसने न जाने किन कारणों से छोड़ दिया था, मीडिया से कहती है कि रिप्लेस की गई एक्ट्रेस उनकी जितनी स्टार नहीं है। उनमें कॉमिक टाइमिंग की कमी है। नहीं मैम। वो आप हैं, जिनमें बुनियादी शिष्टाचार की कमी है। अगर आप समझ गए तो समझ जाइए।\“

  
शिल्पा ने क्या किया था कमेंट

दरअसल \“टेली चक्कर\“ से बातचीत में शिल्पा शिंदे ने शुभांगी आत्रे में कहा था,\“देखिए एक एक्टर के तौर पर, मैंने उस वक्त भी बोला था जब कॉन्ट्रोवर्सी चल रही थी। साफ तौर पर बोलूं तो उसने काम किया है अच्छा। अच्छी एक्ट्रेस है लेकिन कॉमेडी सबके बस की बात नहीं है। उसके बाद किसी को कॉपी करना, वो बहुत मुश्किल है। बहुत प्रेशर होता है। देखो आज मैं कितना भी सोचूं किसी एक्ट्रेस को कॉपी करना तो कॉपी कॉपी हो जाता है। चाहे मैं कितनी भी अच्छी एक्टिंग करूं।\“

बता दें कि शो के निर्माताओं ने इसे नए रूप में प्रस्तुत किया है। इसका नाम \“भाभी जी घर पर है 2.0\“ रखा है। इसका प्रसारण 22 दिसंबर, 2025 से &TV पर शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हो रही है नई धमाकेदार एंट्री, मिहिर से धोखा खाई तुलसी को मिल गया नया साथी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953