search

पति ने दूसरी शादी का वीडियो किया शेयर, पहली पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत

Chikheang 2025-11-27 02:19:57 views 914
  

पति ने दूसरी शादी का वीडियो किया शेयर, पहली पत्नी की संदिग्ध स्थिति में मौत



संवाद सहयोगी, घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के भदौन गांव में मंगलवार देर रात श्रवण मुखिया की पत्नी कंचन कुमारी (27) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। स्वजन ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति समेत सभी ससुराली घर छोड़कर फरार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 12 बजे कंचन कुमारी का शव उसके घर में मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही अलीनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव से मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने ससुराल पक्ष पर कंचन की हत्या का आरोप लगाया। भाभी उर्मिला देवी ने बताया कि कंचन के पति श्रवण मुखिया ने चार दिन पहले दूसरी शादी कर उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किया था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी ससुराल वालों द्वारा कंचन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। मां माया देवी और पिता उपेंद्र मुखिया पंजाब में मजदूरी करते हैं।

एक अन्य रिश्तेदार सोनिया देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने सुबह से कंचन से बात करवाने के लिए ससुराल वालों को लगातार फोन किया, लेकिन उन्होंने काल नहीं उठाया। रात 12 बजे जब काल उठाया गया, तो कंचन के ससुर ने उसकी मौत की जानकारी दी।

कंचन की संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही उसके पति श्रवण मुखिया, ससुर अकलू मुखिया, सास और परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार व एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर गहन जांच-पड़ताल की और पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
150111

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com