search

गुरदासपुर में दर्दनाक हादसा, कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर; एक की मौत

cy520520 2025-10-6 17:36:34 views 1220
  कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत। फाइल फोटो





संवाद सहयोगी, बटाला। यहां के अरमान पैलेस के निकट चौक बाईपास अमृतसर साइड पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एसआई मनोहर सिंह ने बताया कि जतिन्द्र सिंह वासी वार्ड नंबर 44 आलोवाल बटाला ने पुलिस को दिए बयानों में कहा कि वह अपनी बाइक पर कहीं जा रहा था। उसके आगे-आगे उसका भाई बिक्रमजीत सिंह अपनी बाइक पर जा रहा था।



जैसे ही उसका भाई अरमान पैलेस की ओर से जालंधर अमृतसर बाईपास पर चढ़ा तो अमृतसर साइड की ओर उसे एक सफेद रंग की कार नंबर सीएच 01 बीएल 6708 ने टक्कर मार दी। इससे उसका भाई सड़क पर गिर गया।

उसे वह सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में कार चालक निर्मलजीत सिंह वासी नारायण नगर बैक साइड भुलेर पैलेस जालंधर रोड बटाला को गिरफ्तार कर लिया है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737