search

शादी का वादा कर कुत्ते के डॉक्टर ने किया रेप, गर्भवती होने पर कराया अबॉर्शन; महिला ने दर्ज कराई शिकायत

deltin33 2025-12-20 12:06:07 views 1168
  

एक महिला ने पशु चिकित्सक पर शादी का झूठा वादा करके रेप और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली एक महिला ने एक पशु चिकित्सक पर शादी का झूठा वादा करके रेप और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता करीब दो साल पहले अपने कुत्ते का इलाज कराने सेक्टर 122 में पशु चिकित्सक के क्लिनिक गई थी। वहीं उसकी मुलाकात पशु चिकित्सक कृष्ण प्रताप यादव से हुई। दोनों दोस्त बन गए और साथ रहने लगे।

महिला का आरोप है कि पशु चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वह प्रेग्नेंट हो गई, तो उसने जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो उसने मना कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी गोरखपुर भाग गया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। स्टेशन हाउस ऑफिसर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131