search

शायद मरने के बाद ही... हापुड़ में महीनों से न्याय की आस में दष्कर्म पीड़िता, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Chikheang 2025-11-24 08:06:02 views 1051
  

प्रतीकात्मक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, हापुड़। पुलिस एक ओर जहां महिला सशक्तिकरण को अभियान चला रही है, वहीं पीड़िता कार्रवाई को लेकर कई महीने से दर-दर भटक रही है। दुष्कर्म करने और 15 लाख रुपये तथा दो मोबाइल हड़पने का आरोपित पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दे रहा है। वहीं पुलिस जल्द कार्रवाई करने के रटे-रटाए वाक्य से आगे नहीं बढ़ पा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीड़िता ने खुला एलान कर दिया है कि आरोपित की हाथों मरने से बेहतर है कि एसपी कार्यालय पर आत्मदाह कर लेगी। पुलिस ने जहर खाने के बाद रिपोर्ट दर्ज की, अब उसके मरने के बाद तो आरोपित को गिरफ्तार करेगी ही।

खाकी के खेल निराले हैं। जो इनकी मनमानी से जूझ रहा है, बस वहीं जानें। दरअसल आला अधिकारी आसानी से मिल नहीं पाते हैं और स्थानीय थाने-चौकी पर पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता है। स्थिति यह है कि महिला अपराध जैसे मामलों में भी पुलिस प्रभावी कार्रवाई से कन्नी काटती नजर आती है।
निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म

हालिया मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। रफीनगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके पड़ोस में मेरठ के किठौर थानाक्षेत्र के गांव जडौता के अब्दुल जब्बार का आना-जाना था। अब्दुल जब्बार ने उसको निकाह करने का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने लगा। दोनों में यह व्यवहार तीन साल तक चला। इस दौरान आरोपित ने उसके नग्न चित्र ले लिए और वीडियो भी बना लीं। इसके बाद आरोपित का असली चेहरा सामने आया।

आरोपित अब्दुल जब्बार और उसकी पत्नी नाजमा ने ब्लैकमेल करना आरंभ कर दिया। वीडियो-फोटो प्रसारित करने का डर दिखाकर उससे 10 लाख रुपये ले लिए। वह रुपया पीडिता ने अपने खाते से आरटीजीएस किए। उसके बाद फिर से धमकी देने पर तीन लाख रुपये खाते से निकाल दिए।

उसके बावजूद आरोपित नहीं मानें तो पीड़िता ने दो लाख रुपये का बैंक लोन कराकर रुपये दिए। वह पीड़िता के लगभग एक लाख रुपये के दो मोबाइल भी ले गए। उसके बावजूद रुपयों का दबाव बनाने लगे। परेशान पीड़िता की पुलिस ने गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई नहीं की।
परेशान युवती ने खाया जहर

इससे परेशान युवती ने नौ नवंबर को जहर खा लिया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। उसको बुलंदशहर रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पीड़िता की जान से बच गई, लेकिन वह बीमार रह रही है। उसके बावजूद पुलिस आरोपित पति-पत्नी को नहीं पकड़ पाई है।

वहीं आरोपित ऑडियो भेजकर पीड़िता को हत्या की धमकी दे रहा है। इससे परेशान पीड़िता ने बताया कि अब शायद पुलिस उसके मर जाने पर ही आरोपितों को गिरफ्तार करेगी। अब वह पुलिस स्टेशन में ही आत्मदाह करेगी।




दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। धमकी देने का मामला संज्ञान नहीं है। पुलिस ने दो-तीन बार दबिश दी है। आरोपित मिल नहीं पाए हैं। अब पीड़िता को विश्वास में लेकर कार्रवाई कर रहे हैं। किसी हाल में आरोपित बच नहीं पाएगा। उसको गिरफ्तार करने को टीम भेजी जा रही है।
-

वरुण मिश्रा- सीओ सिटी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167386