search

भागलपुर : जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण, शहर के प्रमुख थानों के थानाध्यक्ष बदले गए

Chikheang 2025-12-20 06:06:14 views 698
  



जागरण संवाददाता, भागलपुर। विधि-व्यवस्था को और सुदृढ बनाने और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर कई पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। शहर के विभिन्न थानों में पदाधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इसको लेकर एसएसपी हृदय कांत ने आदेश जारी किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
विधि-व्यवस्था को और सुदृढ बनाने के लिए लिया गया निर्णय

जोगसर थाना में पदस्थापित दारोगा हरिशंकर कश्यप को सुल्तानगंज थाना भेजा गया है। पुलिसलाइन में पदस्थापित पदाधिकारियों विक्की कुमार को कोतवाली थाना, दारोगा राजीव कुमार को इशाकचक थाना, दारोगा विनोद कुमार सिंह और दारोगा अरविंद सिंह को बाखरपुर थाना में पदस्थापित किया गया है। जबकि इशीपुर बाराहाट थाना में पदस्थापित दारोगा ब्रजेश कुमार सिंह को कोतवाली थाना और बुद्धुचक थाना में पदस्थापित हृदय नारायण साह को इशाकचक थाना में पदस्थापित किया गया है।
साइबर थानों में भी हुई तैनाती

आठ दारोगा को साइबर थाना से संबद्ध किया गया है। लोदीपुर थाना में पदस्थापित अस्लेखा कुमारी, मोजाहिदपुर थाना में पदस्थापित सन्नी कुमार, नाथनगर थाना से रिंकी कुमारी, कहलगांव थाना से रंजीता कुमारी, इशाकचक थाना से से सुनील कुमार मंडल, ललमटिया थाना से हरिनंदन कुमार, हबीबपुर थाना से मनीष कुमार और अकबरनगर थाना से नीलू कुमारी को साइबर थाना में अगले तीन महीने तक वहां के कार्य का प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने और उनके द्वारा किए गए कार्य का ब्योरा भी सौपने का आदेश दिया गया है।
लगातर गश्ती करें, अपराधियों को करें गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने कहा कि अपराध नियंत्रण के मद्देनजर कई स्थानांतरण किया गया है। पुलिस को भी कार्यशैली में सुधार करने को कहा गया है। लगातार गश्ती करें। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को कहा गया है। अपराधियों और वारंटियों को पकड़ने को कहा गया है। आम लोगों के संपर्क में रहने को कहा गया है। साथ ही थाना आए लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत कर उनकी फरियाद को सुनने तथा न्याय दिलाने को कहा गया है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953