राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2025 के टियर-टू का कार्यक्रम कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को घोषित कर दिया। यह परीक्षा 18 और 19 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
18 जनवरी को पेपर-वन के तहत सेक्शन-एक में गणितीय क्षमता तथा तार्किक और सामान्य अभिरुचि, सेक्शन-दो में अंग्रेजी भाषा व समझ तथा सामान्य जागरूकता और सेक्शन-तीन में कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसके अलावा पेपर-दो (सांख्यिकी) की परीक्षा भी इसी दिन होगी। 19 जनवरी को पेपर-एक का सेक्शन-चार आयोजित किया जाएगा, जिसमें कौशल परीक्षा (डेटा एंट्री स्पीड टेस्ट-डेस्ट) होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से संबंधित सूचनाओं, प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए अधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें |