search

ताइवान में स्मोक ग्रेनेड और चाकू से हमला, 9 घायल; 4 की हालत गंभीर

LHC0088 2025-12-20 04:07:22 views 879
  

ताइवान में स्मोक ग्रेनेड और चाकू से हमला 9 घायल 4 की हालत गंभीर (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की राजधानी ताइपेई में शुक्रवार को स्मोक ग्रेनेड और चाकू से किए गए अंधाधुंध हमले में नौ लोग घायल हो गए। ताइपेई के मेयर के अनुसार, हमले के बाद संदिग्ध ने गिरफ्तारी से बचने के लिए एक इमारत से छलांग लगा दी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संदिग्ध ने शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास ताइपेई मेन सबवे स्टेशन पर स्मोक ग्रेनेड फेंके, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद वह एक स्टेशन आगे तक मेट्रो में गया और बाहर निकलकर सड़क पर फिर से स्मोक ग्रेनेड फेंके।
घायलों में से चार की हालत गंभीर

एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें संदिग्ध के हाथ में चाकू था और वह राहगीरों की ओर लहराता हुआ एक दुकान में घुस गया, जिससे आसपास मौजूद लोग चीखने लगे।मेयर चियांग वान आन ने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

हादी की मौत, हिंसा और यूनुस की चुप्पी... बांग्लादेश के ताजा घटनाक्रम ने क्यों बढ़ाई भारत की चिंता?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138